Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mohan Yadav: बिहार पहुंचे CM मोहन यादव, BJP के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को दी श्रद्धांजलि

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 04:06 PM (IST)

    Bihar News मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव बिहार पहुंचे हैं। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे प्रभात झा को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को सीतामढ़ी पहुंचे। एमपी के पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा का 26 जुलाई को निधन हुआ था। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में आखिरी ली थी। उनके निधन के बाद कई नेता उनके घर पहुंचे।

    Hero Image
    बिहार के सीतामढ़ी में पहुंचे मोहन यादव। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड में स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व. प्रभात झा के गांव कोरियाही पहुंचे। उनका विमान नई दिल्ली से दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा, वहां से मध्य प्रदेश के सीएम सड़क मार्ग से कोरियाही पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमपी के पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा का निधन 26 जुलाई को हुआ था। उन्होंने 67 साल की उम्र में दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्व. झा का अंतिम संस्कार 27 जुलाई को तीन बजे उनके पैतृक गांव कोरियाही में हुआ।

    अंतिम संस्कार के दिन ही पहुंचने वाले थे मोहन यादव

    अंतिम संस्कार में सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचने वाले थे, लेकिन निजी कारणों से वे उस दिन नहीं आ सके। मोहन यादव ने प्रभात झा को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके घरवालों से भी बातचीत की। झा के निधन पर देश-प्रदेश की तमाम राजनीतिक हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

    सभी ने झा के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है। झा पार्टी में कई अहम पदों पर रहे थे। उन्होंने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। वे लंब समय से बीमार थे।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार BJP चीफ बनते ही दिलीप जायसवाल ने मंत्रियों को सौंपा नया काम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की भी लगाई ड्यूटी

    बेसमेंट में चल रहे सभी कोचिंग संस्थानों की होगी जांच, सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश