Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दुर्गा चौक पर पचास साल से हो रही मां दुर्गा की पूजा

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 26 Sep 2019 06:32 AM (IST)

    सीतामढ़ी। प्रखंड मुख्यालय चोरौत का दुर्गा चौक। माता दुर्गा की पूजा के आयोजन के चलते इस चौक का नाम दुर्गा चौक हो गया। यहां माता का भव्य मंदिर भी है।

    दुर्गा चौक पर पचास साल से हो रही मां दुर्गा की पूजा

    सीतामढ़ी। प्रखंड मुख्यालय चोरौत का दुर्गा चौक। माता दुर्गा की पूजा के आयोजन के चलते इस चौक का नाम दुर्गा चौक हो गया। यहां माता का भव्य मंदिर भी है। पिछले पचास साल से यहां प्रत्येक साल शारदीय नवरात्र के दौरान माता का दरबार सजता आ रहा है। पहली बार वर्ष 1969 में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा की गई थी। तब पूजा में कुल पांच सौ रुपये खर्च किए गए थे। इस बार बजट पांच लाख के पार कर गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा जुमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहा चोरौत::::

    यहां टूटी झोपड़ी से माता की भक्ति का सफर शुरू हुआ था। बाद में माता के भक्तों द्वारा चोरौत मठ के तत्कालीन महंत द्वारा दान में दी गई जमीन पर भव्य मंदिर निर्माण कर आस्था की वह लकीर खींची है, जिसने न केवल सामाजिक भेद-भाव को मिटाया है बल्कि गंगा-जमुनी तह•ाीब की मिसाल भी बन चुकी है। षष्ठी के अवसर पर निकाले जाने वाले बेल न्योतन जुलूस और दशमी को प्रतिमा विसर्जन जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोग भी बोलो खिलाड़ी जय दुर्गे का जयकारा लगाते हुए लाठी भी भांजते है। यही शक्ति की भक्ति का मुख्य आकर्षण है।

    रावण-दहन कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षण का केंद्र:::::

    यहां पिछले 50 वर्षों से लगातार माता वैष्णवी की पूजा-अर्चना वैदिक रीति-रिवा•ा से की जाती है। नौ दिनों तक पंडितों द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया जाता है। भव्य पंडाल के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित भव्य मेले का भी आयोजन होता रहा है। बीते दशकों में रावण-दहन कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा है। 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले इस महाआयोजन में अलग-अलग तरह के कई कार्यक्रम होंगे। इसके अंतर्गत 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक श्रीमछ्वागवत कथा सप्ताहका भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य कथा वाचक उत्तर प्रदेश के वृंदावन धाम के आचार्य सचिन कौशिक होंगे।

    स्वर्ण जयंती वर्षगांठ बना रही समिति::::

    दुर्गा पूजास समिति दुर्गा चौक इस बार स्वर्ण जयंती वर्षगांठ बना रही है। समिति की कमान युवाओं के हाथों में है। अध्यक्ष दीपक कुमार पाठक, उपाध्यक्ष प्रभात कुमार, सचिव राजू झा, संयुक्त सचिव सीताराम साह, कोषाध्यक्ष घनश्याम पाठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक अमन आकाश के साथ अन्य कार्यकर्ता पूजा को सफल बनाने में लगे हैं। प्रतिमाओं का निर्माण दलसिंहसराय के मूर्तिकार कर रहे है। भव्य पंडाल और लाइट एंड साउंड की जिम्मेदारी चोरौत के ही शिव शक्ति टेंट हाउस को दी गई है।