Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में लोजपा दो सीटों पर लड़ेगी विस चुनाव : संजय सिंह

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jan 2020 12:07 AM (IST)

    सीतामढ़ी। लोजपा संसदीय समिति सदस्य सह सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक संजय सिंह ने कहा कि लोजपा सीतामढ़ी में दो विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    सीतामढ़ी में लोजपा दो सीटों पर लड़ेगी विस चुनाव : संजय सिंह

    सीतामढ़ी। लोजपा संसदीय समिति सदस्य सह सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक संजय सिंह ने कहा कि लोजपा सीतामढ़ी में दो विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। विधान सभा प्रत्याशियों को 25 हजार सदस्य बनाने होंगे। पंचायतों में लोजपा 500 सदस्य बनाएगी। सभी प्रकोष्ठों को हर पंचायत में 200 सदस्य बनाना अनिवार्य है। वे शुक्रवार को डुमरा रोड स्थित एक होटल के सभागार में पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहन झा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। संचालन दलित सेना जिलाध्यक्ष हरजीतू पासवान ने किया। प्रदेश संयोजक सिंह ने कहा कि लोजपा दिल्ली में अकेले विधान सभा चुनाव लड़ रही है। पार्टी की ओर से 15 प्रत्याशी घोषित किए जा चुके है। बिहार में 119 विधान सभा सीटों पर चुनाव की तैयारी चल रही है। बिहार में भाजपा-जदयू के साथ पार्टी का अटूट गठबंधन है जो रहेगा। कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव आंबेउकर की जयंती पर पार्टी की ओर से विशाल रैली का आयोजन किया गया है। जिलाध्यक्ष झा ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रदेश के दिशा निर्देश के आलोक में सदस्यता अभियान एवं रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता संकल्पित हैं। दलित सेना जिलाध्यक्ष पासवान ने कहा कि दोनों कार्यक्रमों की तैयारी के लिए 24 जनवरी को दलित सेना के सभी प्रखंड अध्यक्षों की बैठक होगी। मौके पर जिला प्रवक्ता हरिनारायण पासवान, गुंजन श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी, ब्रजकिशोर पासवान, नूर आलम, नागेश पासवान, विजय पासवान, ऋषिकेश झा, रामजन्म पासवान, संजय पासवान, अकील खां, इंतेजार आलम, मुकेश कुमार सिंह, रमण कुमार सिंह, सुरेंद्र राम, बलवीर कुमार सिंह, अमित कुमार, संतोष पासवान व जयप्रकाश पासवान आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें