Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अविनाश पासवान हत्याकांड में फरार कुंदन गिरफ्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 25 Aug 2022 01:09 AM (IST)

    बथनाहा के मझौलिया मेंअविनाश पासवान हत्याकांड में कुंदन गिरफ्तार

    Hero Image
    अविनाश पासवान हत्याकांड में फरार कुंदन गिरफ्तार

    अविनाश पासवान हत्याकांड में फरार कुंदन गिरफ्तार

    सीतामढ़ी। बथनाहा थाना क्षेत्र के मझौलिया में 21 साल पूर्व पूर्व हुई अविनाश पासवान की हत्या में फरार अपराधी कुंदन झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अविनाश के भाई सोनू पासवान के बयान पर 23 नवंबर, 2020 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसमें तत्कालीन मुखिया बबलू झा समेत कुल 11 लोग आरोपित किए गए। इनमें मझौलिया के डेनिश झा, माधवेंद्र मिश्र, सचिन झा, छोटू झा, चंदन झा, राकेश पाठक, सुजय मंडल, रविरंजन मिश्रा उर्फ सुगवा मिश्रा, बथनाहा के गुलगुल झा, भगवानपुर के नवीन झा शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के अनुसार, गुप्त सूचना मिली कि कुंदन झा के घर पर छिपा है। इसके बाद एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम वहां भेजी गई। पुलिस के पहुंचते ही कुंदन ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में गिरफ्तार आरोपित का नाम चंदन मिश्रा पिता मनोज मिश्रा बताया गया। जबकि, गिरफ्तार करने वाले पुलिस अफसर ने उसका नाम कुंदन झा पिता मनोज झा बताया। कहा कि मानवीय या तकनीकी भूल से उसका नाम गलत अंकित हो गया। नाच देखने के दौरान अविनाश को मारी थी गोली : अविनाश के बड़े भाई सोनू पासवान द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 22-23 नवंबर, 2020 की दरम्यानी रात में अपराधियों ने अविनाश की गोली मारकर हत्या की। घटना के दौरान वह और उसके चचेरे भाई भी मौजूद थे। दोनों जो जान बचाकर भाग निकले। उस रात करीब सवा एक बजे छोटे भाई अविनाश पासवान व चचेरे भाई आदित्य पासवान पिता रामनाथ पासवान, कृष्णा पासवान पिता धनेश्वर पासवान व दिलीप पाासवान पिता प्रेम पासवान के साथ गांव के पोखर के पास शौचालय जा रहे थे। पोखर पर जाने का रास्ता सचिन झा के दरवाजे होकर जाता है। जैसे ही हम लोग सचिन झा के दरवाजे के नजदीक सड़क पर पहुंचे तो देखा कि वहां मुखिया बबलू झा पिता स्व. उमेश झा, डेनिश झा पिता शोभाकांत झा, माधवेंद्र मिश्र पिता श्यामदेव मिश्रा, सचिन झा पिता कामजीत झा, छोटू झा पिता कामजीत झा, कुंदन झा पिता मनोज झा, चंदन पिता मनोज झा, राकेश पाठक पिता स्व. नागेंद्र पाठक, सुजय मंडल पिता रामदेव मंडल, रविरंजन मिश्रा उर्फ सुगवा मिश्रा पिता सुरेंद्र मिश्रा सभी ग्राम मझौलिया, गुलगुल झा, नवीन झा पिता रामावतार झा भगवानपुर बैठकर नर्तकी को नचवा रहे थे। शराब का दौर चल रहा था। नाच होता देख कुछ देर के लिए हम लोग भी रुक गए। इतने में मुखिया बबलू झा की नजर हम सभी पर पड़ी तो देखते ही वह गाली देने लगे और कहने लगे कि तुम सबको कौन बुलाया। सभी मिलकर चारों तरफ से घेरकर थप्पड़-मुक्का से मारने लगे। अविनाश पासवान ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह से पीटने लगे। इसी बीच मुखिया बबलू झा ने कहा कि इसका फन कुचल दो यह फुफकारने लगा है। उसके इतना कहते ही गुलगुल झा अपनी कमर से पिस्टल निकालकर अविनाश के सीने में गोली मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हम लोगों का भी पीछा किया और गोली भी चलाई, लेकिन भाग निकले। सोनू ने उन सभी को गैंगस्टर मुकेश पाठक का शार्प शूटर और हत्या और दुष्कर्म के मामलों में आरोपित बताया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner