Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी को झटका दे गए पीके, RJD छोड़ जनसुराज में शामिल हुए जिप सदस्य
मेजरगंज में जनसुराज के वरिष्ठ नेता डॉ. एस पांडे के आवास पर मिलन समारोह का आयोजन हुआ। राजद नेता राजेश राम और संतोष यादव समेत कई लोगों ने जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. पांडे ने कहा कि प्रशांत किशोर के विचारों से प्रभावित होकर लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी मजबूत होगी और बिहार में विकास का सपना साकार होगा।

संवाद सहयोगी, मेजरगंज। जनसुराज के वरिष्ठ नेता डॉ. एस पांडे के आवास पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. पांडे के समक्ष जिला परिषद सदस्य सह राजद नेता राजेश राम, संतोष यादव सहित दर्जन भर लोगों ने जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की।
डॉ. पांडे ने कहा कि हमारे शीर्ष नेता प्रशांत किशोर के विचार से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता जनसुराज की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। निश्चित रूप से पार्टी सबल होगी और विकसित बिहार, प्रदेश में रोजगार युवाओं के हाथ नेतृत्व का सपना साकार होगा।
इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंजनी कुमार, उप प्रमुख मदन कुमार महतो, पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, त्रिभूनाथ पासवान, गोविंद रस्तोगी, पंकज सोनी, केशव कुमार सिंह, संतोष यादव, राकेश कुमार, जालंधर राम, सत्येंद्र कुमार, मो. सनाउल्लाह, सुनील पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
जनसुराज के नए जिलाध्यक्ष बने मनोज
जनसुराज के नए जिलाध्यक्ष मनोज राय को बनाया गया है। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक की जगह ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने इसकी सूचना जारी कर सभी संबंधितों को अवगत कराया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष का आभार जताया। कहा कि वे अपने अनुभव से पार्टी को मार्गदर्शन देते रहेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।