Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामाजिक संगठन कार्यालयों में भी फहराया गया तिरंगा

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jan 2021 12:02 AM (IST)

    सीतामढ़ी। शहर स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी में चेयरमैन डॉ.महावीर ठाकुर ने झंडोत्तो

    Hero Image
    सामाजिक संगठन कार्यालयों में भी फहराया गया तिरंगा

    सीतामढ़ी। शहर स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी में चेयरमैन डॉ.महावीर ठाकुर ने झंडोत्तोलन किया। श्री सीतामढ़ी गोशाला में अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर रामाकांत उपाध्याय व गोशाला मंत्री प्रमोद हिसारिया सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे। वही, वैदेही क्लब सीतामढ़ी में अध्यक्ष कुसुम सुंदरका, सीतामढ़ी संघर्ष समिति कार्यालय में अध्यक्ष शम्स शाहनवाज, संयुक्त किसान संषर्ष मोर्चा कार्यालय में उत्तर बिहार अध्यक्ष डॉ.आनंद किशोर, अखिल भारतीय उत्थान मंडल कार्यालय में व्यवस्थापक सह प्रचारक विश्वदेव सहाय, शहर की वीर कुंवर सिंह चौक पर अभाविप की ओर से विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मणिकांत झा हिमांशु ने झंडोत्तोलन किया। प्रेस क्लब में अध्यक्ष राकेश रंजन सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इधर, रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन अधीक्षक मदन प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यालयों में किया गया झंडोत्तोलन

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के ललित आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी व पार्टी के जिला प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा ने झंडोत्तोलन किया। वही, रघुनाथपुरी स्थित जदयू कार्यालय में नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान, सांसद सुनिल कुमार पिटू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कोट बाजार पानी टँकी दलित बस्ती में वार्ड पार्षद जयनारायण राउत, गायत्री देवी व भाजपा नगर अध्यक्ष जयकिशोर साह की उपस्थिति में भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रिस तिवारी, भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, राजद कार्याल में जिलाध्यक्ष शफीक खान, परशुराम सेना कार्यालय में जिलाध्यक्ष रौशन कुमार झा ने झंडोत्तोलन किया। रुन्नीसैदपुर के नवयुवक पुस्तकालय माणिक चौक प्रांगण में महंत परमानंद गिरी ने झंडोतोलन किया। चंदेश्वर साह, नंदलाल साह, शिव शंकर मालाकार, संजन कापर, सज्जन कापर, लक्षमण, रघुवीर शर्मा, रंजीत ठाकुर अन्य उपस्थित थे।

    comedy show banner
    comedy show banner