राजकीय सम्मान के साथ हुआ पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम का अंतिम संस्कार
बिहार सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सह कांग्रेस नेता सुरेन्द्र राम (80) का निधन गुरुवार की देर रात हृदय गति रुकने के कारण मोहिनी मंडल गांव स्थित उनके आवास पर हो गया।
सीतामढ़ी। बिहार सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सह कांग्रेस नेता सुरेन्द्र राम (80) का निधन गुरुवार की देर रात हृदय गति रुकने के कारण मोहिनी मंडल गांव स्थित उनके आवास पर हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ कबीर पंथी पद्धति से उनके पैतृक गांव के समीप बागमती नदी के पुरानी धार के तट पर किया गया। अंतिम संस्कार के पूर्व फूल मालाओं से सजे उनके पार्थिव शव को रखा गया। जहां सीतामढ़ी सदर एसडीओ मुकुल कुमार गुप्ता, डीएसपी डॉ. कुमार वीर धीरेन्द्र, बीडीओ राहुल कुमार, सीओ रीतेश वर्मा, सुप्पी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, मेजरगंज थानाध्यक्ष सैफ अहमद खान ने पुलिस जवानों के साथ सलामी दी। उनकी शवयात्रा में अधिकारियों व पुलिस जवानों के साथ पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद व प्रमुख रीता देवी, मुखिया सागर देवी, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत ¨सह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र राम का जन्म 01 जनवरी 1942 को मोहिनी मंडल गांव मे हुआ था। उन्होंने स्नातक के साथ एलएलबी की डिग्री हासिल की थी। उनके पिता विशेश्वर राम व माता लक्ष्मीनिया देवी थी। वे 1972 में कांग्रेस पार्टी से जुड़कर पहली बार मेजरगंज विधानसभा सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने। दूसरी बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट से विधायक बनकर 1980 तक मेजरगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। तीसरी बार 1995 में जनता दल के टिकट पर मेजरगंज विधानसभा क्षेत्र से चुने गए और राबड़ी देवी की सरकार में लघु ¨सचाई विभाग के राज्य मंत्री बने। 2015 कांग्रेस की टिकट पर बथनाहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। द्वितीय वीरेन्द्र राम सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं।
------------------
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।