केंद्रीय विद्यालय पहुंचे डीएम-डीडीसी, बच्चों व शिक्षकों से मिले, सबकी हौसला अफजाई की
सीतामढ़ी। केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा डीडीसी सह नामित अध्यक्ष विनय कुमार ओएसडी प्रशांत कुमार तथा सुरसंड के बीडीओ देवेंद्र कुमार जिलाधिकारी सह अध्यक्ष ने उन बच्चों को पुरस्कृत एवं उत्साहित करने हेतु भ्रमण किया जो केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 में प्रतिभागी बने थे।
सीतामढ़ी। केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा, डीडीसी सह नामित अध्यक्ष विनय कुमार, ओएसडी प्रशांत कुमार तथा सुरसंड के बीडीओ देवेंद्र कुमार जिलाधिकारी सह अध्यक्ष ने उन बच्चों को पुरस्कृत एवं उत्साहित करने हेतु भ्रमण किया, जो केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 में प्रतिभागी बने थे। इसमें अंडर-17 बालिका वर्ग ने केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड, पटना को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर ही नहीं अपितु क्षेत्रीय संभाग पटना के लिए भी गौरव का विषय है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। बच्चों ने अतिथियों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। डीडीसी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए कहा कि खेल भी आज पढ़ाई के समकक्ष महत्व रखता है। खेल बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक दोनों रूपों में मजबूत बनाता है। जिलाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण करने के उपरांत क्रिया-कलापों की प्रशंसा की। राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। यहां तक कह दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर चाहे जो भी परिणाम आए, परंतु मेरी ²ष्टि में आप ही चैंपियन रहेंगे। बच्चों से अपील की कि छात्रावास की सुविधा का लाभ उठाएं। विद्यालय के प्राचार्य नरेश बाबू अग्रवाल ने अतिथियों को अंग-वस्त्र व पुस्तक भेंट कर अभिवादन किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक शिवचंद्र साहू, पीजीटी (भौतिकी) ने किया। मंच संचालन पीजीटी हिदी मानस कुमार ने किया। प्रतिभागी बच्चों में अलीशा कौशर (कैप्टन), नीतम, दिलखुश, अनुप्रिया, गीतांजलि, स्नेहा, श्रेया, अदिति, साक्षी, रिया, सिद्धि, ईशा, मानसी, हर्षिता व रूपम के साथ शिक्षक- शिक्षिका एवं कर्मचारी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।