Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गणपति पूजनोत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

    सीतामढ़ी। मुख्यालय स्थित टावर चौक पर सार्वजनिक नवयुवक पूजा समिति की ओर से छह दिवसीय गणपति पूजा का आयोजन किया गया है।

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 12 Sep 2021 11:48 PM (IST)
    Hero Image
    गणपति पूजनोत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

    सीतामढ़ी। मुख्यालय स्थित टावर चौक पर सार्वजनिक नवयुवक पूजा समिति की ओर से छह दिवसीय गणपति पूजा का आयोजन किया गया है। पंडाल में गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। बीते 21 वर्ष से प्रखंड मुख्यालय में गणपति पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस पूजा में समिति के अध्यक्ष सुनील बिहारी का महत्वपूर्ण योगदान है। लोग दूर-दूर से गणपति महोत्सव देखने लोग आते हैं खासकर संध्या आरती के समय महिलाओं की भीड़ जुटती है। हालांकि कोविड19 के मद्देनजर पूजा समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। पूजा में विजय यादव, श्याम गोपाल, राजा कुमार, अश्विनी कुमार गुप्ता,जितेंद्र कुमार, रामजी कुमार, चन्दन कुमार, विशाल गुप्ता रवि कुमार, रवि गुप्ता, पंडित बम बम शास्त्री,अजय चौधरी,विजय चौधरी,सन्तोष कुमार साह,विजय कुमार,कमलेश कुमार मधुरेन्द्र कुमार,,गुड्डू,प्रभात, मुकेश कुमार, मधुरेन्द्र कुमार, मधुरेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। सुरसंड में गणपति को चढ़ाया गया 301 व 201 किलो का लड्डू

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुरसंड संस: प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा गरीबनाथ के प्रांगण स्थित श्री दुर्गा मंडप में गणपति पूजा समिति द्वारा गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। भादव मास के शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन से प्रारंभ यह पूजा सात दिनों तक होगी। हर दिन गणपति का दर्शन पूजन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के कारण पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। पूजा का आकर्षण का केंद्र गणेश जी को चढ़ाया हुआ 301 व 201 किलो ग्राम का लड्डू है। गणपति पूजा समिति के वरीय सदस्य पंकज पोद्दार ने बताया कि गणपति पूजा समिति द्वारा सन 1999 से गणपति पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पिछले साल कोरोना के वजह से सरकार के गाईड लाइन के कारण पूजा आयोजित नहीं की जा सकी थी। पूजा में गणपति पूजा समिति के अध्यक्ष बैधनाथ साह, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद पप्पू,सचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष संजय आयर्न, रवि कुमार,रवि कुमार ठाकुर,दीपक कुमार,चन्दन कुमार मिश्र, शंभू कुमार सागर,पंकज पोद्दार,सुनील कुमार उर्फ मुन्ना आदि सहयोग कर रहे हैं।