Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम नीतीश ने किया वादा, डबल इंजन की सरकार के रहते बिहार के लोगों को विकास के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 03:57 PM (IST)

    Maa Janaki Temple Foundation Stone सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी के प्राकट्य स्थल पर मंदिर के शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए हो रहे कार्य की विस्तार ने जानकारी दी। उन्होंने मां जानकी मंदिर के समग्र विकास के लिए हो रहे कार्य में भरपूर सहयोग का वादा किया।

    Hero Image
    शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सभा को संबोधित करते सीएम नीतीश कुमार। जागरण

     डिजिटल डेस्क, सीतामढ़ी। Maa Janaki Temple Foundation Stone: एनडीए की बिहार और केंद्र की सरकार विकास की राह की सभी बाधाएं दूर करेंगी। माता सीता के इस प्राकट्य स्थल के विकास में कोई परेशानी नहीं होगी। 883 करोड़ रुपये से इस स्थल का समग्र विकास किया जाएगा। ये बातें सीएम नीतीश कुमार ने पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम ने कहा कि राज्य सरकार इस मंदिर के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। पूर्व के 17 एकड़ के अतिरिक्त 50 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इससे मंदिर के समग्र विकास की बाधाएं दूर होंगी। इसके लिए 883 करोड़ की राशि दी जा रही है।

    इससे मंदिर के विकास के सभी काम होंगे। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मंदिर के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के अतिरिक्त राज्य में किए गए विकास कार्य और इसमें केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही मदद के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी।

    कहा, 2005 में एनडीए की सरकार बिहार में आने से पहले कोई भी काम नहीं हुआ था। कानून व्यवस्था से लेकर उत्थान कार्यों की स्थिति बहुत खराब थी। रास्ता नहीं था। आवागमन के साधन नहीं थे। एनडीए की सरकार ने संरचनात्मक ढांचा के विकास के साथ-साथ सड़क संपर्क को बढ़ाया है।

    सीएम ने कहा कि वृद्धों व दिव्यांगजनों की पेंशन राशि बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार सबके लिए काम कर रही है। अब बिजली भी मुफ्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास में पूरा सहयोग कर रही है।

    वर्ष 2024 में केंद्र सरकार की ओर से सड़क, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बिहार को सर्वाधिक राशि दी गई। इतना ही नहीं, फरवरी 2025 में मखाना बोर्ड की स्थापना की गई। इससे मिथिलांचल के किसानों को फायदा होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से बिहार को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।