परिहार में अर्चना बनीं प्रखंड प्रमुख तो रफी हैदर उप प्रमुख
सीतामढ़ी। सदर अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को परिहार प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ।

सीतामढ़ी। सदर अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को परिहार प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें प्रमुख पद पर अर्चना कुमारी व उपप्रमुख पद पर मोहम्मद रफी हैदर ने बाजी मारी। 39 पंचायत समिति सदस्यों में एक वोट अमान्य हो गया। अर्चना कुमारी को 20 तो बबिता भारती को 18 वोट मिले। एक मत अमान्य हो गया। उप प्रमुख के लिए मो. रफी हैदर को 19 तो चंदा यादव को आठ तथा सहजुबा खातून को 12 वोट प्राप्त हुए। सबसे पहले कार्यालय कक्ष में 39 पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रमुख पद के लिए भेड़रहिया पंचायत से अर्चना कुमारी तथा विष्णुपुर पंचायत से निर्वाचित पंसस बबीता भारती ने नामांकन दाखिल किया। उपप्रमुख पद के लिए मोहम्मद रफी हैदर, सहजुबा खातून एवं चंदा यादव ने नामांकन भरा। प्रमुख बनीं अर्चना को कुल 20 मत मिले। प्रतिद्वंदी बबीता को केवल 18 मत प्राप्त हुए। जबकि, एक मत बोगस हो गया। उपप्रमुख पद पर जीत हासिल करने वाले रफी हैदर को 19 मत मिले। दूसरे स्थान पर रही सहजुबा खातून को 12 व चंदा यादव को केवल आठ मतों से संतोष करना पड़ा। निर्वाचित प्रमुख व उपप्रमुख को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया। जीतने के बाद अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकलते ही समर्थकों ने प्रमुख एवं उपप्रमुख को फूलमालाओं से लाद दिया। बता दें कि अर्चना कुमारी पहली बार चुनाव लड़ीं। इतना ही नहीं उसने प्रमुख पद पर कब्जा भी जमाया। उपप्रमुख बने मोहम्मद रफी हैदर लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं। रफी ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने 1267 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभात कुमार झा को पराजित किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।