Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजदूत ने जनकपुर-जयनगर रेल पथ का लिया जायजा

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 19 Mar 2019 12:37 AM (IST)

    भारतीय राजदूत मनबज सिंह पुरी ने जनकपुरधाम-जयनगर रेल खंड पर हो निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

    राजदूत ने जनकपुर-जयनगर रेल पथ का लिया जायजा

    जनकपुरधाम(नेपाल)। भारतीय राजदूत मनबज सिंह पुरी ने जनकपुरधाम-जयनगर रेल खंड पर हो निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। सोमवार को भारतीय राजदूत पुरी अचानक जनकपुरधाम रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रॉली से भारत के जयनगर तक रेल लाइन का जायजा किया। नेपाल रेलवे विभाग के साइट कार्यालय जनकपुर के प्रभारी बिनोद कुमार ओझा के अनुसार, भारतीय दूतावास से राजदूत पुरी के आने कोई आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई थी। मालूम हो कि भारत सरकार के सहयोग मे बनरही नेपाल के महोत्तरी से लेकर भारत के जयनगर तक रेलवे निर्माण कार्य हो रहा है। रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण भारत सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। पहले चरण में जनकपुरधाम के कुर्था उपनगरपालिका से भारतीय क्षेत्र जयनगर तक रेल परिचालन की तैयारी की गई है। साइट हेड प्रमुख ओझा ने कहा,Xह्नह्वश्रह्ल; अभी भी कुछ स्थानों पर रंग रंगोन एवं कई रेलवे स्टेशन पर प्लास्टर का काम बाकी है। जनकपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ने वाली सड़क अब बन रही है। रेल सूत्रों की मानें तो नेपाल सरकार ने रेल इंजन और खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन अब तक ट्रेन नहीं खरीदी गई है। खरीदारी होने के बाद ट्रेन परिचालन शुरू हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner