Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभ्यता, संस्कृति व शिक्षा की तपोभूमि है बिहार की धरती : डीएम

    By Edited By:
    Updated: Sun, 04 Nov 2012 09:21 PM (IST)

    सीतामढ़ी, नगर संवाददाता : बिहार की मिट्टी ने पूरे देश में प्रेरणा की सीख दी है। देश के सभ्यता, संस्कृति व शिक्षा की तपो भूमि यही है। यहां के लोगों ने पूरे विश्व में अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर अपने ज्ञान का लोहा मनवाया है। आज भी यहां शिक्षा के प्रति लोगों में जो जुनून है वह दूसरे प्रदेशों में नहीं है। उक्त बाते डीएम अश्विनी दतात्रेय ठकरे ने रविवार को एकलब्ध सुपर 50 के चयनित छात्रों के स्वागत व पुरस्कार समारोह में कही। उन्होंने सभी छात्रों को कापी, कलम देकर सम्मानित किया तथा कहा कि बिहार बुद्धिजीवियों की उपजाऊ भूमि है। यहां मेघावियों की कमी नहीं है। बस जरूरत है प्रयास की। उन्होंने सुपर 50 के संस्थापक राम बाबू गुप्ता को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। तथा छात्रों से सतत मेहनत व इमानदारी से किये गये प्रयास से निश्चित रूप से सफलता मिलने की सीख दी। मौके पर डीईओ कुमार सहजानंद ने कहा कि सुपर 50 की स्थापना काविले तारीफ है। इसके माध्यम से गरीब वर्ग के लड़के अपने मंजिल को पाने में सफल होंगे। संस्था के संस्थापक व डिप्टी कमीश्नर राम बाबू गुप्ता ने कहा कि उनका सोच गरीबों के बच्चों को ऑफिसर बनाना है। प्रतिभा रहते हुए भी आर्थिक अभाव में प्रतिभा का दमन हो जाता है। अब ऐसा नहीं होने देंगे। मौके पर महात्मा बुद्ध टीचर ट्रेनिंग कालेज के प्राचार्य विजय नारायण तिवारी, सत्येन्द्र कुमार तिवारी, ध्रुव किशोर महतो, राजेश महतो, नंदलाल महतो, राम विनय राय, सुरेश महतो व बैद्यनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर