Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरबीघा नगर परिषद के विकास का पोल खोल रहा डगरपर की सड़क

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jun 2022 11:07 PM (IST)

    संस बरबीघा बरबीघा नगर परिषद में विकास के नाम पर भले ही करोड़ों रुपए खर्च हो गए हो प

    Hero Image
    बरबीघा नगर परिषद के विकास का पोल खोल रहा डगरपर की सड़क

    संस, बरबीघा:

    बरबीघा नगर परिषद में विकास के नाम पर भले ही करोड़ों रुपए खर्च हो गए हो परंतु जमीन पर विकास खोजने पर भी दिखाई नहीं पड़ता। कहीं-कहीं तो इस विकास के बदबू से आम लोग त्रस्त हैं। यह बात अलग है कि हर किसी को पता है कि विकास की राशि से किसका कितना विकास हुआ। बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के चंदूकुआं, डगरपर और महादेवगंज मोहल्ला में रहने वालों का जीवन नारकीय हो गया है। यहां जल निकासी का साधन नहीं होने से सड़क पर ही तीन फीट तक नाली का पानी यहां जमा रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सड़क मार्ग से होकर बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर, तेउस, सुभानपुर, नरसिंहपुर, मदारीचक, उखदी सहित एक दर्जन गांव के लोगों का आना जाना है। इसी के साथ ही नालंदा जिले के कई गांव का यही मुख्य मार्ग है। बावजूद इसके मुख्य मार्ग पर पैदल और बाइक का चलना मुश्किल है। लोग रास्ता बदल कर आना-जाना बेहतर समझते हैं।

    सदन बरनवाल, राधे श्याम, सुरेंद्र आदि लोगों ने बताया कि नाली का पानी जमा होने से जीवन दूभर हो गया है। बदबू से घर में रहना मुश्किल होता है। उधर, नाली का निकास नहीं होने से शेरपर जाने वाले रास्ते में भी जलजमाव हो गया है। कई बीघा खेतों में दस फीट तक पानी जमा हो गया है। सड़क पर पानी नहीं आए इसको लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा ऊंचा बांध बना दिया गया है। महादेव नगर जाने वाली सड़क पर भी पानी आने लगा है। जिससे नई बनी सड़क भी खराब हो रही है।

    --

    क्या कहते हैं लोग घर आने जाने में काफी परेशानी होती है। मुख्य सड़क पर नाली का पानी रहता है। बच्चों को स्कूल ले जाने वाले लोग काफी परेशान होते हैं।

    सदन बरनवाल, व्यवसायी

    नाली का पानी जमा होने से इतनी बदबू रहती है कि रात्रि में भी नींद आना मुश्किल है। नगर में रहकर इतनी दुर्दशा झेलनी पड़ रही है कि इसको बताया नहीं जा सकता।

    संजय प्रसाद, व्यवसायी व्यवसाय नगर का सबसे मुख्य व्यवसाय का स्थल है परंतु यहां नाली का पानी सड़क पर है अक्सर वाहनों वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते हैं बच्चों को स्कूल लाना ले जाना परेशानी का कारण है इस सड़क से अब लोग आना पसंद नहीं करते।

    रूपेश कुमार भोला

    -- इस समस्या के समाधान को लेकर नगर परिषद जागरूक है। इसके लिए टेंडर हो गया है। शीघ्र ही इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

    ज्योत प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद