यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shekhpura News: इंस्टाग्राम के चक्कर में होटल कैटरर से रचा ली शादी, ऐसे फंस गई थी जाल में; अब उल्टे पांव लौटी घर
Shekhpura News एक युवती ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद एक युवक से शादी कर ली जो पटना के ...और पढ़ें

HighLights
- 25 दिन बाद स्वयं लौटी स्नातक की छात्रा
- इंस्टाग्राम के चक्कर में होटल कैटरर से कर ली शादी
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। Shekhpura News: सोशोल मीडिया के इस जमाने में लड़कियां कैसे जालसाजों के चक्कर में पड़कर अपना जीवन खराब कर रही है,इसका उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के चक्कर में शहर की एक युवती बिना जन-पहचान के युवक के फेरे में पड़कर उससे शादी रचा ली और जब लड़के की सच्चाई का पता चला तो वह वापस घर आ गई।
पुलिस ने बताया इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती में पड़कर युवती ने जिस युवक से शादी रचाई वह पटना के एक साधारण होटल का कैटरर निकला। शेखपुरा थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया स्नातक की यह छात्रा दो महीने पूर्व उक्त युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी।
इसी दोस्ती में छात्रा 26 अगस्त को शेखपुरा स्थित अपने घर से भागकर युवक आशीष कुमार से मिलने पटना चली गई और वहां से दोनों अयोध्या जाकर वहीं शादी कर ली। आशीष मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिला का है और पटना के होटल में रहता है।
शादी के बाद इस छात्रा को लड़के की सच्चाई का पता चला तो शुक्रवार को वह वापस आ गई। छात्रा के पिता ने बेटी को अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई हुई है। पुलिस छात्रा का बयान अदालत में कराने की तैयारी में है।