Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sheikhpura News: वर्चस्व की लड़ाई में बरसा दीं गोलियां, युवक की दोनों कलाई काटकर ले गए बदमाश

    By arbind kumarEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 02:36 PM (IST)

    शेखपुरा थाना के कारे गांव में पुराने वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी और दूसरे पक्ष के एक युवक के दोनों हाथ की कलाई काट दी। दोनों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए क्रमशः पावापुरी और पटना रेफर किया गया है। दोनों घटना गुरुवार की सुबह हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप है।

    Hero Image
    आपसी वर्चस्व की लड़ाई में बह गया खून

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। Sheikhpura Crime News: शेखपुरा थाना के कारे गांव में पुराने वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी और दूसरे पक्ष के एक युवक के दोनों हाथ की कलाई काट दी।

    दोनों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए क्रमशः पावापुरी और पटना रेफर किया गया है। दोनों घटना गुरुवार की सुबह हुई। शेखपुरा थाना के एसएचओ विनोद राम ने बताया गांव के किनारे से बहने वाली टाटी नदी से खेत का पटवन करने को लेकर यह विवाद हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपसी वर्चस्व की लड़ाई में बह गया खून

    विवाद की मुख्य वजह कारे गांव में वर्षों से चल रहे दो गुटों का आपसी वर्चस्व बताया जा रहा है। दोनों पक्षों में से किसी ने पुलिस में लिखित सूचना नहीं की है। जिस प्रौढ़ व्यक्ति को गोली लगी है उसकी पहचान श्यामलाल यादव (48) तथा जिसकी कलाई काटी गई है उसकी पहचान बबलू कुमार (18) के रूप में हुई है।

    गोली लगे प्रौढ़ को सदर अस्पताल से पावापुरी तथा कलाई कटी युवक को प्राइवेट नर्सिंग होम से पटना रेफर किया गया है।

    बताया गया बबलू कुमार गुरुवार की सुबह गांव से दूर खेत की पटवन कर रहा था तभी बदमाशों ने वहां धाबा बोलकर गड़ासे से उसके दोनों हाथ की कलाई काट दी और कटी हुई कलाई भी अपने साथ ले गए। दूसरी तरफ श्यामलाल यादव को पीठ के दाएं हिस्से में गोली लगी है और यह गोली शरीर के भीतर फंसी हुई है।

    गोहदा गांव में सोई गैस का सिलेंडर फटने से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए

    गुरुवार को जिला के माहुली पुलिस ओपी के गोहदा गांव में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। झुलसे लोगों में गृह स्वामी कृष्णनंदन मिस्त्री (52) के साथ दो पड़ोसी महेश तांती तथा गोविंद कुमार शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया झुलसे हुए लोगों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर विशेष निगरानी में किया जा रहा है।

    हादसे से प्रभावित परिवारों ने बताया गुरुवार की सुबह कृष्णनंदन मिस्त्री के घर में महिला भोजन पका रही थी। इसमें गैस का छोटा सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। भोजन पकाने के दौरान गैस रिसाव से रसोई घर में आग लग गई। आग लगने के बाद कृष्णनंदन मिस्त्री अपने पड़ोसियों महेश तथा गोविंद के साथ आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे,तभी गैस का सिलेंडर फट गया,जिससे आग और भड़क गई।

    इस हादसे में तीनों लोग बुरी तरह से झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया सिलेंडर फटने के बाद आग बुझा रहे तीनों लोग रसोई घर से बाहर फेंका गए। बाद में ग्रामीणों ने तीनों लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया।