Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sheikhpura: होली के हुड़दंग में विवाद के बाद जमकर हुई फायरिंग, महिला समेत दो घायल; अभी तक नहीं दर्ज हुआ मामला

    By Arun SathiEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Thu, 09 Mar 2023 11:15 AM (IST)

    शेखपुरा जिले के धर्मपुर गांव में होली खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद बुधवार शाम से गुरुवार सुबह के बीच कई बार गोलीबारी हुई। इसमें एक महिला समेत दो लो ...और पढ़ें

    Hero Image
    होली के दौरान हुए विवाद के बाद दर्जनों चक्र गोलीबारी। फोटो- प्रतीकात्मक

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा: जिले के सदर ब्लॉक के धर्मपुर गांव में होली के हुड़दंग में शुरू हुए विवाद के बाद बुधवार शाम और गुरुवार सुबह के बीच कई दफा गोलीबारी हुई। गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए  पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों की पहचान धर्मपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र यादव एवं 40 वर्षीय कुसुम देवी के रूप में की गई है। शेखपुरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद ने बताया कि होली खेलने के दौरान गांव के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों के बीच पुराने झगड़े भी चल रहे थे। इसी बीच पहले पत्थरबाजी हुई फिर गोलीबारी हो गई। बुधवार गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों को पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया गया था।

    पदाधिकारी आनंद ने बताया कि गुरुवार सुबह फिर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। बताया गया कि जिसमें दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ हो रही है। किसी पक्ष की ओर से अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।