Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: पटना का मोस्ट वांटेड कन्हैया सिंह शेखपुरा में लहूलुहान मिला, अस्पताल में पुलिस को बताई अपनी पहचान

    By Arun SathiEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Mon, 29 May 2023 09:19 AM (IST)

    पटना का मोस्ट वांटेड कन्हैया सिंह पुलिस हिरासत में है। रविवार को वह अपने मौसेरे भाई की शादी में शेखपुरा के मेंहुस आया था। रात में साथियों के साथ खाने-पीने के दौरान विवाद में इसकी पिटाई कर दी गई जिसमें यह गंभीर रुप से घायल हो गया।

    Hero Image
    Bihar Crime: पटना का मोस्ट वांटेड कन्हैया सिंह शेखपुरा में लहूलुहान मिला, अस्पताल में पुलिस को बताई अपनी पहचान

    शेखपुरा, जागरण संवाददाता। पटना का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल कन्हैया सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। रविवार देर रात शेखपुरा जिले में पुलिस ने उसे घायल अवस्था में हिरासत में लिया है। मामले के जानकारी लगते ही पटना से पुलिस टीम भी शेखपुरा पहुंच गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस सूत्र से मिली जानकारी में बताया गया कि पटना के मरांची थाना पुलिस को कन्हैया सिंह की लंबे वक्त से तलाश थी। उसपर हत्या सहित कई गंभीर अपराध के आरोप है। वह मोकामा क्षेत्र में एक बड़े अपराधी गिरोह का शूटर है। 

    बताया गया कि कन्हैया सिंह रविवार को अपने मौसेरे भाई की शादी में शेखपुरा के मेंहुस आया था। रात में गांव से बाहर एक सामुदायिक भवन में साथियों के साथ खाने-पीने के दौरान विवाद में इसकी पिटाई कर दी गई, जिसमें यह गंभीर रुप से घायल हो गया।

    देर रात वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। लोगों ने मेंहुस थाना को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने मीडिया के समक्ष मेंहुस के तीन लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

    पटना के मरांची थाना के सब इंस्पेक्टर साकेत कुमार ने बताया कि युवक ने अपनी पहचान मरांची के कन्हैया सिंह बताई है। यह घायल मोस्ट वांटेड कन्हैया ही है, या कोई और, इसकी जांच की जा रही है।