विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank Loot: बिहार के शेखपुरा में एक्सिस बैंक से 29 लाख की लूट, CCTV में कैद में हुई बदमाशों की करतूत; पुलिस एक्टिव

Published: Mon, 01 Jul 2024 12:40 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2024 02:11 PM (IST)

Bank Loot बिहार के शेखपुरा जिले में एक्सिस बैंक से 29 लाख रुपये की लूट का मामला प्रकाश में आया ...और पढ़ें

बिहार के शेखपुरा में एक्सिस बैंक से 50 लाख से अधिक की लूट
बिहार के शेखपुरा में एक्सिस बैंक से 50 लाख से अधिक की लूट

HighLights

  1. शेखपुरा के बरबीघा के श्री कृष्णा चौक एक्सिस बैंक में 28 से 29 लाख रुपये की लूट
  2. चार की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने इस तरह की लूट की घटना को दिया अंजाम
  3. सभी कर्मियों को बैंक के लॉकर रूम में बंद कर लूट की घटना को दिया गया अंजाम

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र के श्री कृष्ण चौक पर स्थित एक्सिस बैंक में लूट की घटना घटी। यह घटना सोमवार की सुबह 10:20 पर घाटी। इसमें अपराधियों ने 28 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया। सभी अपराधी बाइक पर आए थे।

हथियारबंद अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस बीच, बैंक आने वाले ग्राहकों को भी लूट लिया गया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बैंक के प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि बैंक खुलने के बाद सुबह 10:20 में 4 की संख्या में पीछे बैग लिए बदमाशों ने प्रवेश किया।

पैसा जमा करने आए ग्राहकों को भी लूटा गया

उन्होंने आगे बताया कि बैंक के कर्मियों को पिस्तौल के दम पर लॉकर रूम में ले जाकर बंद कर दिया। लॉकर में रखे राशि को लूट लिया। इस बीच, जो भी ग्राहक आए उन्हे भी लूट लिया गया। लूट की इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया, जिसमें अपराधी की सारी करतूत कैद हो गई है।

लूट की घटना की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी ने बताया कि 28 लाख से 29 लख रुपये की लूट की घटना घटी है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है। वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी जांच किया जा रहा है। इस लूट की घटना का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

बेगूसराय के HDFC Bank में डकैती, पांच बदमाशों ने लूट लिए 20 लाख रुपये; इलाके में दहशत

Forbesganj Robbery: फारबिसगंज में बंधन बैंक कर्मी से हथियार के बल पर 12 लाख की लूट, चालक सहित चार बैंक कर्मी घायल