बरबीघा में जदयू के सुदर्शन कुमार ने जीता चुनाव, शेखपुरा से राजद के विजय कुमार ने मारी बाजी
Bihar Assembly Elections 2020 Result Live चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना हुई। इसमें एनडीए ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शेखपुरा पर राजद ने जबकि बरबीघा विधानसभा सीट पर जदयू ने कब्जा जमाया...
शेखपुरा, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आ गए हैं। इस बार एनडीए ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। एनडीए ने 125 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है। महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 74, जदयू को 43, राजद को 75, कांग्रेस को 19 सीटें मिली है। भाकपा माले को 12 जबकि अन्य को आठ सीटें मिली हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए 243 सदस्यीय विधानसभा में 122 सीटों की जरूरत थी। इस कड़ी में शेखपुरा विधानसभा सीट पर राजद ने बाजी मारी है जबकि बरबीघा सीट जदयू के खाते में गई है।
Sheikhpura Assembly Seat Election 2020 Result Update
विजय कुमार (राजद) जीते - 55867
रणधीर कुमार सोनी (जदयू) - 49864
शेखपुरा विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी विजय कुमार ने जदयू के रणधीर कुमार सोनी को रोमांचक मुकाबले में 6116 मतों के अंतर से हरा दिया है। इस सीट से कुल 11 प्रत्याशी अपनी सियासी किस्मत आजमा रहे थे। शेखपुरा की जनता के बारे में कहा जाता है कि वह एकबार जिसे चुन लेती है उसे जल्द नहीं छोड़ती। यही कारण है कि 15 चुनावों में इस सीट पर 10 बार कांग्रेस जबकि तीन बार सीपीआइ और दो बार जदयू को प्रतिनिधित्व का मौका मिला है। रणधीर कुमार सोनी ने तीसरी बार चुनाव लड़ लड़ा लेकिन हार गए। पिछले चुनाव में उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में हम के नरेश साव को 13 हजार मतों से हराया था। लोजपा ने इस बार इमाम गजाली को मैदान में उतारा था।
Barbigha Assembly Seats Election 2020 Result Update
सुदर्शन कुमार (जदयू) जीते - 39526
गजानंद शाही (कांग्रेस) - 39288
मधुकर कुमार (लोजपा) - 18849
बरबीघा विधानसभा सीट से जदयू के सुदर्शन कुमार ने कांग्रेस के गजानंद शाही को काफी करीबी मुकाबले में 113 मतों के मामूली अंतर से हरा दिया है। साल 2015 के चुनाव में सुदर्शन कुमार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 15717 मतों के अंतर के साथ जीत दर्ज की थी। इस बार बरबीघा विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने गजानंद शाही को मौका दिया था। साल 2010 में गजानंद शाही ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़कर अशोक चौधरी को तीन हजार मतों से हराया था। लोजपा ने इस बार मधुकर कुमार को प्रत्याशी बनाया था जबकि जदयू नेता रहे राकेश रंजन ने निर्दलीय जोर आजमाइश की थी। इस बार शेखपुरा और बरबीघा दोनों सीटें जदयू के खाते में गई थीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।