Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sheikhpura News: शेखपुरा के लोगों की बल्ले-बल्ले, दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन; यहां देखें पूरा शेड्यूल

    Updated: Mon, 05 May 2025 03:11 PM (IST)

    शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए पहली बार सीधी रेल सेवा शुरू हुई है। भारतीय रेलवे ने गर्मियों के लिए यह विशेष सुपरफास्ट ट्रेन चलाई है जो सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार चलेगी। यात्रियों की मांग पर गया से आगे शेखपुरा तक इस ट्रेन का विस्तार किया गया है। इस खबर से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

    Hero Image
    शेखपुरा से पहली बार नई दिल्ली के लिए ट्रेन सेवा शुरू

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। आजादी के बाद पहली बार शेखपुरा जंक्शन से सीधे नई दिल्ली तक की रेल सेवा शुरू की गई है। यह सेवा भारतीय रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन विशेष सुविधा के रूप में दी जा रही है, जो सप्ताह में दो दिन चलेगी। अब तक यह ट्रेन गया तक चलती थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा और लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इसे शेखपुरा तक विस्तारित किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलयात्रियों की यह बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे लेकर स्थानीय रेल यात्री संघ के रंजीत कुमार बुधन भाई, शंभू यादव, सचिन सौरभ, भूपेश कुमार सहित अन्य लोगों ने लगातार आंदोलन चलाया और स्टेशन पर धरना भी दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

    जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से शेखपुरा के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन नंबर 04064 और 04063 चलाने की घोषणा की है।

    04064 (नई दिल्ली–शेखपुरा)

    • यह ट्रेन 5 मई से 10 जुलाई 2025 तक हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी।
    • नई दिल्ली प्रस्थान: सुबह 09:30
    • प्रयागराज जं.: शाम 19:10
    • गया जं.: रात्रि 02:35 (दूसरे दिन)
    • वारिसलीगंज : सुबह 04:02
    • शेखपुरा आगमन: सुबह 05:00

    04063 (शेखपुरा–नई दिल्ली)

    • यह ट्रेन 6 मई से 11 जुलाई 2025 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
    • शेखपुरा प्रस्थान: सुबह 07:00
    • गया जं.: सुबह 09:15
    • प्रयागराज: शाम 16:35
    • नई दिल्ली आगमन: रात्रि 03:15 (दूसरे दिन)

    ट्रेन में होंगे कुल 20 कोच

    इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 7 स्लीपर, 10 जनरल, 1 एसी थर्ड टियर और 2 दिव्यांग/गार्ड कोच शामिल हैं। यह ट्रेन शेखपुरा से दिल्ली हफ्ते में दो दिन हर मंगलवार और शुक्रवार चलेगी। वहीं दिल्ली से शेखपुरा सोमवार और गुरुवार को चलेगी।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली का सफर हुआ आसान, 14 मई से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

    Railway News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, फिर जम्मूतवी तक दौड़ेंगी 2 ट्रेनें; हरियाणा वालों को होगा बड़ा फायदा