Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेखपुरा में असाक्षर का कलंक धोने महापरीक्षा में शामिल हुईं महिलाएं

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 20 Feb 2022 10:27 PM (IST)

    शेखपुरा। मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के तहत रविवार को जिले में महापरीक्षा आयोजित हुई। यह परीक्षा पिछले महीने होनी थी मगर कोरोना प्रतिबंधों की वजह से इसे बढ़ाकर 20 फरवरी किया गया। यह परीक्षा जिले के लगभग डेढ़ सौ केंद्रों पर हुई जिनमें पांच हजार से अधिक नवसाक्षर महिलाओं को शामिल होना है।

    Hero Image
    शेखपुरा में असाक्षर का कलंक धोने महापरीक्षा में शामिल हुईं महिलाएं

    शेखपुरा। मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के तहत रविवार को जिले में महापरीक्षा आयोजित हुई। यह परीक्षा पिछले महीने होनी थी, मगर कोरोना प्रतिबंधों की वजह से इसे बढ़ाकर 20 फरवरी किया गया। यह परीक्षा जिले के लगभग डेढ़ सौ केंद्रों पर हुई, जिनमें पांच हजार से अधिक नवसाक्षर महिलाओं को शामिल होना है। दोपहर बाद दो बजे तक ढाई हजार से अधिक महिलाएं परीक्षा में शामिल हो चुकी थी। डीपीओ सतीश प्रसाद सिंह ने बताया मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना में 12 से 45 साल की उम्र की असाक्षार महिलाओं को साक्षर करने का कार्यक्रम चलता है। इन महिलाओं को शिक्षा सेवक तथा तालीमी मरकज के स्वयंसेवक पढ़ाते हैं। इसमें दलित,महादलित और अल्पसंख्यक समुदाय के अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं को साक्षर करने का कार्यक्रम है। विशेष क्लास लेकर जिला में 5620 महिलाओं को साक्षर किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    --

    गोद में बच्चा लेकर दी परीक्षा :

    रविवार को संपन्न इस महापरीक्षा में विभिन्न केंद्रों पर विभिन्न तरह के रंग देखे गए। असाक्षर होने का कलंक धोने के लिए नवसाक्षर महिलाएं सजधज कर परीक्षा में शामिल होने आईं। कई महिलाएं गोद में बच्चा लेकर परीक्षा में शामिल हुई। शेखपुरा के अभ्यास मिडिल स्कूल में परीक्षा दे रहीं शकुंती देवी ने बताया पति काम करने खेत गए हैं। घर में कोई और दूसरा सदस्य नहीं है,सो डेढ़ साल की बेटी को साथ लेकर परीक्षा देने आई हूं। पिछले साल ब्याही सरबीला ने बताया अब ससुराल में हमें कोई असाक्षर नहीं कहेगा। पेंटिग व वीडियो बनाकर जीते एक लाख तक का इनाम

    शेखपुरा: आप अगर रचनात्मक सोच रखते हैं और इसे कूची या कलम के माध्यम से उकेर सकते हैं तो एक लाख रुपया तक इनाम हासिल कर सकते हैं। आपको यह अवसर निर्वाचन आयोग उपलब्ध करा रहा है। उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर ने बताया भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत देश भर में प्रतियोगिता करा रहा है। यह कार्यक्रम 15 मार्च तक होगा। आयोग ने इस अभियान को मेरा वोट मेरा अभियान-एक वोट की शक्ति नाम दिया है। इस प्रतियोगिता में देश का कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है। इसमें पेंटिग, पोस्टर डिजाइन, गीत, प्रश्नोत्तरी, वीडियो, नारा लेखन की प्रतियोगिता होगी। कोई भी प्रतिभागी इसकी रचना करके आयोग की वेबसाइट पर डाल सकता है। आयोग ने विजेताओं के लिए एक लाख रुपया तक के नगद पुरस्कार की घोषणा किया है। पहला पुरस्कार एक लाख रुपया के बाद दूसरा पुरस्कार 50 हजार और तीसरा पुरस्कार 30 हजार रुपया रखा गया है। अलग-अलग प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार की राशि भी अलग-अलग रखी गई है।