विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवहर में एक लाख से शुरू किया कारोबार, आज 100 महिलाओं को दे रहीं रोजगार, रेणु ने ऐसे बदली अपनी तकदीर

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:59 PM (IST)

Women Empowerment in Bihar : रेणु देवी ने जीविका से जुड़कर शिवहर में ट्रॉली बैग निर्माण का व्यवसाय शुरू किया, ...और पढ़ें

Renu Devi Success Story : खुद की बनाई गई ट्राली बैग दिखातीं रेणू देवी। जागरण

Renu Devi Success Story : खुद की बनाई गई ट्राली बैग दिखातीं रेणू देवी। जागरण 

HighLights

  1. रेणु देवी ने शिवहर में ट्रॉली बैग व्यवसाय शुरू किया।

  2. जीविका से ऋण लेकर 100 से अधिक महिलाओं को रोजगार दिया।

  3. एक लाख का कारोबार दो साल में 12 लाख तक पहुंचाया।

नीरज, शिवहर। Women Entrepreneurship : कामयाबी केवल खुद तक सीमित न रहे, यह दूसरों को भी समृद्ध और प्रेरित करे। रेणु देवी ने इसी सोच के साथ मेहनत की। सकारात्मक सोच ही है, जिसने रेणु को तो सफलता और पहचान दिलाई ही, क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में भी बदलाव लाए हैं।

 अपनी मेहनत के बल पर सफल उद्यमी बनने में सफल

शिवहर जिले की फतेहपुर वार्ड 23 की निवासी रेणु देवी ने अपनी मेहनत के बल पर ट्राली बैग का निर्माण कर सफल उद्यमी बनने में सफलता पाई है। खुद के साथ 100 से अधिक महिलाओं के लिए समृद्धि के द्वार भी खोले हैं।

रेणु वर्ष 2014 में जीविका से जुड़ी थीं। 10 साल तक समूह की गतिविधियों से जुड़े रहने के बाद वर्ष 2024 में ट्राली बैग निर्माण का फैसला लिया। जीविका समूह से एक लाख रुपये ऋण लेकर उन्होंने ट्राली बैग निर्माण की शुरुआत की।

खुद बैग बनाना सीखा और अन्य महिलाओं को भी सिखाया। धीरे-धीरे कारोबार ने रफ्तार पकड़ी। अब यहां निर्मित ट्राली बैग पड़ोसी जिले सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर के अलावा पटना के बाजारों में भी उपलब्ध है। शिवहर में सीएम सम्राट चौधरी के दौरे के दौरान बेलवा घाट में रेणु के ट्राली बैग की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका सीएम ने अवलोकन किया था।

रेणु के लिए शुरुआती राह आसान नहीं थी। पति मजदूरी करते थे। पति-पत्नी और पांच बच्चों की परवरिश बड़ी चुनौती थी। घर चलाना भी मुश्किल था। वर्ष 2014 में जीविका ने रेणु को घर से बाहर निकल कुछ करने का अवसर दिया।

स्वयं सहायता समूह में वह शामिल हुई और दस साल तक खूब मेहनत की। वर्ष 2024 में एक लाख का लोन लेकर शिवहर में ट्राली बैग निर्माण की पहली उद्योग स्थापित की।

दो साल में ही एक लाख से शुरू कारोबार 12 लाख का हो गया है। वह प्रति माह एक लाख से अधिक रुपये की आय कर रही हैं। अपने साथ काम करने वाली महिलाओं को प्रति माह पांच से 12 हजार रुपये देती हैं।

रेणू देवी बताती हैं कि उन्होंने ईमानदारी से काम किया है। महिलाओं को भी निर्माण की ट्रेनिंग देकर कुशल बनाया। साथ ही रोजगार भी दिया है। खुद परिवार की स्थिति बेहतर की और दूसरों को भी आत्मनिर्भर बनाया है। कारोबार को और आगे बढ़ाने की कोशिश है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में गांव-गांव पहुंचेंगे अधिकारी, जमीन सर्वे को गति देने के लिए विभाग ने उठाया कदम

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, मार्च तक तैयार होगा 2000 सीटों वाला आधुनिक आडिटोरियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।