मुजफ्फरपुर में गांव-गांव पहुंचेंगे अधिकारी, जमीन सर्वे को गति देने के लिए विभाग ने उठाया कदम
मुजफ्फरपुर में विशेष भूमि सर्वेक्षण का कार्य दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा है, जिसमें 1719 राजस्व ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य दो साल बाद भी धीमी गति से।
1719 में से केवल 74 राजस्व ग्रामों में खानापूरी पूर्ण।
नौ अधिकारी अब जिलों में भ्रमण कर कार्य की समीक्षा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। विशेष भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू हुए दो साल बीत चुके, लेकिन काम गति नहीं पकड़ सका। इसे देखते हुए अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नौ पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है, जो जिलों में भ्रमण करेंगे।
खराब प्रदर्शन वाले शिविरों को चिह्नित करेंगे और इसकी समीक्षा कर कार्यों को तेजी से निष्पादन कराने का निर्देश देंगे। विदित हो कि जिले में 1719 राजस्व ग्राम में सर्वेक्षण का काम 2024 में शुरू किया गया था। अब तक मात्र 74 राजस्व ग्राम में ही खानापूरी हुई है।
114 राजस्व ग्रामों में खानापूरी का कार्य प्रगति पर है। विभाग के निदेशक ने कहा कि दो साल बीतने के बाद भी कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है।
सभी पदाधिकारियों को अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा कर विभाग को रिपोर्ट देने को कहा है ताकि आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर पर की जा सके। बताया गया कि जिले में 50 से अधिक विशेष सर्वेक्षण अमीनों की तैनाती की गई थी, जिनसे सर्वे कार्य कराया जाना था।
अंचल अमीनों के हड़ताल पर जाने से विशेष सर्वेक्षण अमीनों को राजस्व महाभियान समेत अंचलों से संबंधित कार्यों में भी लगाया गया। इससे भूमि सर्वेक्षण का कार्य तेजी नहीं पकड़ सका।
पिछले दिनों विभाग की ओर से आदेश जारी करते हुए सभी सर्वे अमीनों से अंचल स्तरीय कार्यों का निष्पादन कराने पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन फिर से अंचल अमीनों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित होने लगा। इसे देखते हुए इन्हें अंचलों में लंबित मापी आवेदनों का निष्पादन करने की जवाबदेही सौंप दी गई है।
23 लाख से अधिक स्वघोषणा पत्र प्राप्त
जिला बंदोबस्त कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 23 लाख 50 हजार 948 भूधारियों ने स्वघोषणा पत्र जमा किया है। 1719 राजस्व ग्राम का खतियान भू-सर्वेक्षण पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।
बंदोबस्त कार्यक्रम के अनुसार, 598 राजस्व ग्रामों में किस्तवार कार्य शुरू किया गया। छह राजस्व ग्राम की ही इंट्री पूर्ण की गई है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में बन रहे ऑडिटोरियम की लागत बढ़कर हुई 60 करोड़, डीएम ने दिया नया अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें- बिहार में बाजार मिले तो खेतों में लहलहाएगा श्री अन्न, प्रोत्साहन के इंतजार में बैठे किसान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।