Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC CSE Result: IPS की ट्रेनिंग ले रहे शिवहर के 'प्रिंस' की कमाल स्‍टोरी, लगातार दूसरी बार क्‍लियर किया Exam

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Tue, 23 May 2023 06:17 PM (IST)

    Prince Kumar UPSC CSE 89th Rank शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड के चंडिहा निवासी मोटर मैकेनिक के पुत्र प्रिंस कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में देशस्तर पर 89वां स्थान प्राप्त कर न केवल माता-पिता को खुशियों की सौगात दी है बल्कि जिले को भी गौरवान्वित किया है।

    Hero Image
    UPSC CSE Result: IPS की ट्रेनिंग ले रहे शिवहर के 'प्रिंस' की कमाल स्‍टोरी, लगातार दूसरी बार क्‍लियर किया Exam

    पुरनहिया (शिवहर), जागरण टीम Prince Kumar UPSC CSE 89th Rank: शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड के चंडिहा निवासी मोटर मैकेनिक के पुत्र प्रिंस कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में देशस्तर पर 89वां स्थान प्राप्त कर न केवल माता-पिता को खुशियों की सौगात दी है बल्कि, जिले को भी गौरवान्वित किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रिंस ने लगातार दूसरी बार यह कामयाबी हासिल की है। पिछली बार प्रिंस को 426 वां स्थान मिला था। आईपीएस कैडर मिलने के बाद वह प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के साथ तैयारी करते हुए उन्होंने दूसरी बार सफलता प्राप्त की हैं। अब वह आईएएस बनना चाहते है।

    गांव से शुरू हुआ पढ़ाई का सिलसिला

    प्रिंस के पिता विनय कुमार द्विवेदी मोटर मैकेनिक रहे हैं, जबकि मां आशा देवी गृहिणी है। विनय कुमार द्विवेदी बाइक मरम्मति की दुकान चलाकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दी। प्रिंस की इस सफलता से जिले में हर्ष की लहर है।प्रिंस ने गांव की गलियों से कामयाबी का सफर शुरू किया और मुकाम हासिल किया है।

    दिल्ली में रहकर की स‍िविल सेवा की तैयारी

    प्रिंस की प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल में हुई। वर्ष 2013 में गुदर जगदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनौल सुल्तान पुरनहिया से मैट्रिक और वर्ष 2015 में आरआर कॉलेज शिवहर से इंटर करने के बाद प्रिंस ने वर्ष 2019 में सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया स्थित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय से भूगोल में स्नातक प्रतिष्ठा की डिग्री हासिल की।

    इसके बाद प्रिंस ने दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी की। प्रिंस ने तीसरे प्रयास में पिछले साल यह सफलता प्राप्त की, तब उनकी उम्र 24 साल थी। 

    परिवार में खुशी का माहौल

    प्रिंंस ने अब दूसरी बार यूपीएससी सिविल सर्विस एग्‍जाम में सफलता का कीर्तिमान बनाया है। प्रिंस की उपलब्धि पर माता-पिता काफी खुश है, उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं है।

    दोनों ने पुत्र की कामयाबी को ईश्वर का आशीर्वाद और प्रिंस की मेहनत का फल बताया। दो भाइयों में प्रिंस छोटा है, जबकि, बड़ा भाई इंजीनियर है।