Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुरनहिया आयुर्वेदिक चिकित्सालय की बदलेगी तस्वीर : जिप अध्यक्ष

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 10 Feb 2022 12:26 AM (IST)

    शिवहर। पुरनहिया स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल की तस्वीर बदलेगी। जर्जर भवन का निर्माण होगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    पुरनहिया आयुर्वेदिक चिकित्सालय की बदलेगी तस्वीर : जिप अध्यक्ष

    शिवहर। पुरनहिया स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल की तस्वीर बदलेगी। जर्जर भवन का निर्माण होगा। दवा और संसाधन भी मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए जिप अध्यक्ष ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय ने पुरनहिया पहुंचकर आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के जर्जर कमरों को देखा। वहीं चिकित्सक डॉ. उपेंद्र प्रसाद सिंह से जानकारी ली। निरीक्षण के बाद जिप अध्यक्ष ने कहा कि, अस्पताल को एक बार फिर सुविधाओं से लैस किया जाएगा। दवा से लेकर चिकित्सकीय सामग्री तक उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल जिस तरह पहले मरीजों को चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराता था, उसी तरह यहां सेवाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसके लिए प्लान तैयार किया जाएगा। मौके पर जिला पार्षद पृथ्वीनाथ बैठा, मो. तमामुद्दीन व विपिन कुमार साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताते चलें कि, पुरनहिया में वर्ष 1942 में आयुर्वेदिक अस्पताल की स्थापना हुई थी। तब शिवहर मुजफ्फरपुर जिला के अधीन था। जिला परिषद मुजफ्फरपुर द्वारा ही उक्त अस्पताल का निर्माण और संचालन किया जाता रहा है। अस्पताल के लिए एक एकड़ जमीन पुरनहिया मठ के तत्कालीन महंत ने दी थी। यहां जड़ी बूटी से आयुर्वेदिक दवाईयां बनती थी। इसके लिए कई मिश्रक होते थे। न सिर्फ शिवहर बल्कि सीतामढ़ी मोतिहारी व पड़ोसी देश नेपाल से मरीज आते थे। यहां ठहरने की व्यवस्था थी उपचार के बाद लोग स्वस्थ होकर घर जाते थे। लेकिन, वर्तमान में यह अस्पताल खुद बीमार है। अस्पताल की बदहाली को लेकर लगातार उठती लोगों की आवाज के बाद बुधवार को जिप अध्यक्ष ने इस अस्पताल का निरीक्षण किया है।