Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह गिरफ्तार, 14 साल पुराने मर्डर केस में हुई कार्रवाई

    शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को ढाका पुलिस ने 14 साल पुराने हत्या (Murder case) के मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला ढाका थाना क्षेत्र के भगवानपुर बैरगनिया रोड में सलीम नामक मछली व्यवसायी की हत्या से जुड़ा है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

    By Neeraj Kumar Edited By: Krishna Parihar Updated: Sat, 23 Aug 2025 11:24 PM (IST)
    Hero Image
    शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, शिवहर। ढाका पुलिस ने शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 14 साल पुराने हत्या के एक मामले में की गई है। जिसमें ढाका थाना क्षेत्र के भगवानपुर बैरगनिया रोड में सलीम नामक मछली व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जासं, शिवहर : पूर्वी चंपारण जिले की ढाका थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम शिवहर में छापेमारी कर जिला परिषद अध्यक्ष शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस की टीम जिप अध्यक्ष को लेकर ढाका रवाना हो गई। जिप अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

    बताया गया है कि जिला परिषद अध्यक्ष को पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के भगवानपुर बैरगनिया रोड में सलीम नामक मछली व्यवसायी की हुई हत्या के 14 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में मछली कारोबारी मो. सलीम की हत्या कर दी गई थी। 23 जून 2019 को पुलिस ने अमित कुमार उर्फ कन्हैया नामक शूटर को गिरफ्तार किया था। जिसने अपने इकबालिया बयान में बताया था कि मो. सलीम के पार्टनर मो. जहूर व मो. नसीर ने जिप अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी।

    विजय कुमार सिंह के घर पर मीटिंग हुई थी। सलीम की हत्या के लिए विजय कुमार सिंह ने साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे। विजय सिंह के कहने पर अमित कुमार सिंह उर्फ कन्हैया, 3. रवि उर्फ रवि रौशन, मुकेश कुमार, रोहित कुमार व आशुतोष कुमार उर्फ भोली ने गोली मारकर मो. सलीम की हत्या कर दी थी।

    इस मामले में कुल दस लोग अभियुक्त बनाए गए थे। इनमें चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। ढाका डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मछली कारोबारी की हत्या मामले में शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।