Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sheohar News: प्रधान सचिव ने किया निरीक्षण, युवाओं से ली कौशल विकास की जानकारी

    By Neeraj KumarEdited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 16 Sep 2022 12:54 AM (IST)

    Sheohar News अपने न‍िरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने आइटीआइ की व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों को कई प्रकार के आदेश द‍िए। इसके साथ ही साथ कौशल विकास केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया। वहां की स्‍थ‍ित‍ि की जानकारी हास‍िल की।

    Hero Image
    प्रभारी सचिव ने आइटीआइ की व्यवस्था में सुधार के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। फोटो- जागरण

    शिवहर, जासं । श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव सह शिवहर जिले के प्रभारी सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने गुरुवार को जिले की तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया। समीक्षात्मक बैठक में भाग लेने शिवहर पहुंचे प्रधान सचिव श्री चौधरी ने आइटीआइ दुम्मा हिरौता का निरीक्षण किया। उन्होंने आइटीआइ की व्यवस्था और संसाधनों का जायजा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइटीआइ की शिक्षा की व्यवस्था, शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। कालेज के विभिन्न भवनों का निरीक्षण कर छात्र-छात्रा और शिक्षकों से बात की। वहीं कमियों की भी जानकारी ली। साथ ही मौजूद अधिकारियों को कई निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने आइटीआइ की व्यवस्था में सुधार के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कौशल विकास केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कौशल विकास की व्यवस्था का जायजा लिया।

    युवाओं से कौशल विकास संबंधी जानकारी ली। इस दौरान युवाओं से सीधा संवाद भी किया। साथ ही उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कौशल विकास केंद्रों के बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने युवाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना व कुशल युवा कार्यक्रम की उपलब्धियों की जानकारी ली। मौके पर डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एडीएम कृष्णमोहन सिंह, एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी, डीईओ डॉ. ओम प्रकाश समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।