Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sheohar Crime News: पूर्व मुखिया हत्याकांड में आर्म्स के साथ शूटर समेत चार गिरफ्तार

    By Neeraj KumarEdited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 12:22 AM (IST)

    Sheohar Crime News पुलिस की टीम ने रामवन गांव स्थित नीरज सिंह के घर छापेमारी कर नीरज के साथ पूर्वी चंपारण के फेनहारा थाना के गवेंद्री निवासी उमेश सिंह पकड़ीदयाल थाना के बड़कागांव निवासी सन्नी सिंह व मिट्ठू सिंह समेत चार को गिरफ्तार किया है।

    Hero Image
    बदमाशों के पास से दो पिस्टल, सात कारतूस, चार मोबाइल समेत दो बाइक बरामद। फोटो- जागरण

    शिवहर, जासं। जिले की पुलिस ने आर्म्स के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रामवन गांव में हुए चर्चित पूर्व मुखिया सह जाप नेता सुबोध राय हत्याकांड का भी खुलाया हो गया है। पुलिस की टीम ने रामवन गांव स्थित नीरज सिंह के घर छापेमारी कर नीरज के साथ पूर्वी चंपारण के फेनहारा थाना के गवेंद्री निवासी उमेश सिंह, पकड़ीदयाल थाना के बड़कागांव निवासी सन्नी सिंह व मिट्ठू सिंह समेत चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से दो पिस्टल, सात कारतूस, चार मोबाइल समेत दो बाइक बरामद किया है। एसपी सह डीएसपी मुख्यालय शशि शंकर कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इस बात की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी ने कहा, पुलिस को रामवन गांव निवासी नीरज सिंह के घर पर दो बाइक पर सवार चार लोगों के आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आलोक में एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने नीरज के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली, जहां उसने आर्म्स, मोबाइल और बाइक जब्त करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उमेश सिंह, मिट्ठू सिंह व सन्नी सिंह ने नीरज सिंह द्वारा तीन लाख में सुबोध राय की हत्या की सुपारी दिए जाने की बात कही। एडवांस में 50 हजार रुपये मिले थे। जिसे शूटरों ने आपस में बांट लिये थे। शेष ढाई लाख रुपये लेने के लिए वे नीरज के घर पहुंचे थे। हत्याकांड में शामिल मधु सिंह नामक शूटर मोतिहारी में सीएसपी लूटकांड में जेल में बंद है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि सुबोध राय की हत्या को लेकर श्यामपुर भटहां थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोपित बनाए गए सभी नौ लोग साजिश में शामिल थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है। मौके पर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय मौजूद रहे।

    जून में हुई थी हत्या

    बाता दें 27 जून की अलसुबह श्यामपुर भटहां थाना के रामवन गांव में पूर्व मुखिया सुबोध राय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई संतोष राय के फर्द बयान के आधार पर 28 जून को श्यामपुर भटहां थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें रामवन रोहुआ के पैक्स अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, पिता विनय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, बहुआरा निवासी लालू सिंह, रोहुआ निवासी गौतम सिंह उर्फ नवरत्ना सिंह के अलावा रामवन निवासी मुकेश सिंह, पंकज सिंह, मसहा निवासी दिलीप कुमार सिंह, रवींद्र सिंह, रोहुआ निवासी विराज मंडल व तीन-चार अज्ञात को आरोपित किया गया था। दर्ज प्राथमिकी में भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मामले में एक आरोपित विराज मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि 23 व 24 अगस्त को रामवन गांव स्थित नितेश कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, अमित कुमार सिंह, मुकेश सिंह, बहुआरा निवासी लालू सिंह, मसहा निवासी रवींद्र सिंह व रोहुआ निवासी गौतम सिंह उर्फ नवरत्ना सिंह की संपत्ति कुर्क की थी।

    वर्चस्व की लड़ाई में रची गई थी सुबोध राय की हत्या की साजिश

    शिवहर। पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया मुन्नी देवी के पति सह जन अधिकार पार्टी नेता सुबोध राय की हत्या का सौदा महज तीन लाख रुपये में तय हुआ था। शूटरों को महज दस-दस हजार रुपये ही मिले थे। शेष 50-50 हजार समेत ढाई लाख रुपये के लिए चंपारण से पहुंचे बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शुरुआती दौर में पुलिस आर्म्स एक्ट का मामला मान प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किए गए चार लोगों को जेल भेजने की तैयारी में थी। लेकिन, अलग-अलग की गई पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश पुलिस के सौगात साबित हुए। वजह पूछताछ के दौरान जाप नेता सुबोध राय की हत्या का उद्भेदन हो गया। श्यामपुर भटहां थाना के रामवन गांव से आर्म्स के साथ गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस के समक्ष पूरे वारदात का उद्भेदन कर दिया। गिरफ्तार रामवन निवासी नीरज सिंह, शूटर पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना के गवेंद्री निवासी उमेश सिंह, पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना के बड़कागांव निवासी सन्नी सिंह व मिट्ठू सिंह ने पुलिस को बताया है कि रोहुआ के पैक्स अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, पिता विनय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, बहुआरा निवासी लालू सिंह, रोहुआ निवासी गौतम सिंह उर्फ नवरत्ना सिंह के अलावा रामवन निवासी मुकेश सिंह, पंकज सिंह, मसहा निवासी दिलीप कुमार सिंह, रवींद्र सिंह व रोहुआ निवासी विराज मंडल के साथ मिलकर नीरज सिंह ने सुबोध राय की हत्या की साजिश रची थी।

    वजह, सुबोध राय का राजनीतिक क्षेत्र में लगातार कद बढ़ रहा था। सुबोध राय भी दबंगई दिखा रहे थे। यही वजह है कि साजिशकर्ताओं ने नीरज सिंह की मदद से पूर्वी चंपारण के चार शूटरों से हत्या का सौदा तीन लाख रुपये में तय किया। सन्नी सिंह, मिट्ठू सिंह, उमेश सिंह और मधु सिंह नामक चंपारण के शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात के ठीक बाद मोतिहारी में सीएसपी संचालक से लूट मामले में मधु सिंह गिरफ्तार हो गया। जबकि, सन्नी सिंह, मिट्ठू सिंह व उमेश सिंह शेष बचे ढाई लाख रुपये लेने रामवन पहुंचे। जहां पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उधर, जाप नेता की हत्या की गुत्थी सुलझाने के बाद पुलिस ने राहत की सास ली है। बताते चलें कि, मामले में पुलिस ने एक आरोपित को जेल भेजकर व अन्य आरोपितों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर अपना काम कर चुकी थी।