निर्विरोध राजद जिलाध्यक्ष बने दीपू वर्मा
शिवहर। मंगलवार को जिला राजद कार्यालय में अध्यक्ष पद पर चयन को लेकर गहमागहमी रही। बड़ी संख्या में पार्टी के अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखी। ...और पढ़ें

शिवहर। मंगलवार को जिला राजद कार्यालय में अध्यक्ष पद पर चयन को लेकर गहमागहमी रही। बड़ी संख्या में पार्टी के अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखी। चुनाव संपन्न कराने को प्रदेश कार्यालय से आए बतौर पर्यवेक्षक सकरा विधायक लालबाबू राम की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ दीपू वर्मा का चयन जिलाध्यक्ष पद पर किया गया। पूर्व में ऐसी आशंका थी कि दो अन्य भी दावेदारी करेंगे लेकिन अंतिम क्षण तक ऐसा नहीं हुआ। नव निर्वाचित राजद जिलाध्यक्ष सुमित कुमार की बाबत बताया गया कि यह इनका चौथा कार्यकाल होगा। बकौल दीपू वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी राजद की यात्रा वर्ष 2000 में पंचायत अध्यक्ष के रूप में की। वर्ष 2001 में कमरौली पंचायत के मुखिया बने। पुन: 2011में दोबारा मुखिया बने। वहीं जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष का भी पद संभाला। इसी बीच 2015 में जिला राजद अध्यक्ष नॉमिनेट किए गए। फिर अगले वर्ष 2016 एवं 2018 में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित किए गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रघुनाथ झा के विश्वासपात्र रहे दीपू वर्मा ने अपनी नेतृत्व क्षमता एवं पार्टी के प्रति समर्पण की बदौलत प्रदेश में अपनी अलग छाप बनाई। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं का विश्वास कायम रखने में कामयाब रहे। आज मंगलवार को चौथी बार जिला की कमान सौंपे जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों एवं जन समुदाय की समस्या को अपनी समस्या समझ उसके निदान के लिए प्रयास करना अपना धर्म माना। आज फिर से पार्टी एवं जिला के साथियों का विश्वास पाकर अनुगृहित हूं। मैं राजद की मजबूती के लिए गांव गांव एवं गली गली पार्टी के संदेशों को पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। वहीं जोर देकर कहा कि आगामी विस चुनाव में शिवहर एवं बेलसंड विधानसभा में राजद का झंडा बुलंद होगा और हमारे तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री होंगे।
मौके पर पूर्व विधायक अजीत कुमार झा, संजय गुप्ता, राजद युवा प्रदेश सचिव आशुतोशनंदन सिंह, राजद नगर निकाय प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल किशोर तिवारी, रमेश शंकर पांडेय, जिला प्रवक्ता प्रेमशंकर पटेल, पूर्व प्रमुख गणेश राम, अनिल यादव, राजेंद्र प्रसाद, वशिष्ठ राऊत, रंजीत सहनी, सुरेंद्र यादव, विजय कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, रामानंद यादव एवं संजय सिंह सहित तमाम राजद नेताओं व शुभचितकों ने बधाई दी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।