विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेझिझक इन नंबरों पर करें काल...मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन और इससे जुड़ी अन्य परेशानियां होंगी दूर

Published: Mon, 08 Sep 2025 07:07 PM (IST)

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana सीएम नीतीश कुमार की ओर से महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करते ही आवेदन की प्रक्रिया ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. सीएम ने महिला रोजगार योजना का किया शुभारंभ |
  2. महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर |
  3. जीविका के माध्यम से होगा योजना का क्रियान्वयन |

जागरण संवाददाता, शिवहर। सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ रविवार को पटना से कर दिया। इसके साथ ही पूरे राज्य में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आनलाइन व आफलाइन दोनों स्तर से आवेदन लिए जा रहे हैं।

हेल्प डेस्क बनाई गई

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजना के बारे में अब भी कई प्रकार के संशय हैं। इसके लिए विभाग के निर्देश से हेल्प डेस्क बनाई गई है।

दस हजार रुपये की प्रथम किस्त

मौके पर उपस्थित राज्य परियोजना प्रबंधक सामाजिक विकास नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत सभी महिलाओं को रोजगार के लिए दस हजार रुपये की प्रथम किस्त दी जाएगी।

समूह में जुड़ना आवश्यक

महिलाओं के रोजगार की स्थिति को देखते हुए कुल दो लाख दस हजार रुपये तक की राशि हस्तांतरित की जा सकती है। साथ ही उन्होंने बताया कि जीविका दीदी के अलावा अन्य महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह में जुड़ना आवश्यक होगा।

कम्युनिटी मोबाइलाइजर

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ साथ शहरी क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। बताया कि ग्राम संगठन स्तर पर कम्युनिटी मोबाइलाइजर द्वारा आवेदन भराया जा रहा है। बताया कि किसी को भी किसी भी प्रकार का कोई राशि नहीं देनी है।

दो मोबाइल नंबर जारी

इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत जिला हेल्पडेस्क मोबाइल नंबर 8271458014 एवं 7700841321 पर किया जा सकता है। इसके अलावा जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक को निदेशित किया गया कि जिले के सभी 542 ग्राम संगठन आवेदन संग्रह केंद्रों पर आवेदन संग्रह किया जा रहे हैं।

हेल्प डेस्क नंबर लगाई जाएगी

उन स्थलों पर अनिवार्य रूप से शिकायत एवं सुझाव संबंधित हेल्प डेस्क नंबर लगाई जाएगी। इसके अलावा संबंधित प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों से शिकायत की जा सकती है।

सीएम ने मांग पूरी की

इससे पहले जिलास्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महिला संवाद में महिलाओं के द्वारा जो भी अपेक्षाएं दी गई थीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसको पूरा किया है।

जीविका के माध्यम से लागू होगी योजना

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने महिला संवाद में रोजगार की मांग की थी। महिलाओं की इसी आकांक्षा को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की परिकल्पना की इसका शुभारंभ हुआ हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जीविका के माध्यम से इस योजना को लागू किया जा रहा है।

जिला परियोजना प्रबंधक अभिनव प्रिय ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है बल्कि समाज में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना न केवल महिलाओं के लिए एक अवसर है बल्कि यह पूरे परिवार और समाज के लिए विकास की नई राह खोलती है।

उन्होंने बताया कि महिला जब स्वावलंबी बनती है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और घर-परिवार की स्थिति भी बेहतर होती है। उपस्थित दीदियों ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ताली बजा कर अभिनंदन किया एवं धन्यवाद दिया। साथ ही उनका संबोधन सुना। उपस्थित दीदियों ने सिलाई-कढ़ाई केंद्र खोलने, ब्यूटी पार्लर, किराना दुकान, श्रृंगार दुकान अथवा खाद्य प्रसंस्करण इकाई शुरू करने की बात कही। कार्यक्रम में जीविका दीदियों की भारी उपस्थिति रही।