Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: शिवहर में पिता ने बेटी को बंधक बनाकर छह दिनों तक किया यौन शोषण, महिला थाने पहुंचकर पीड़िता ने सुनाई आपबीती

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 08:33 PM (IST)

    Bihar News यह घटना पिपराही थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार को पिता के घर से फरार हुई पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी कराई। इसके बाद महिला थाने की पुलिस ने मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित पिता की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। लड़की के पिता ने उसकी मां को निकाल साली से रचा रखी दूसरी शादी।

    Hero Image
    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    संवाद सहयोगी, पिपराही (शिवहर)। जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी 17 वर्षीया बेटी के साथ ही दुष्कर्म किया। छह दिनों तक लगातार उसका यौन शोषण किया। वहीं उसे घर में बंधक बनाए रखा। बुधवार को मौका पाकर लड़की फरार हो गई और महिला थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिता के खिलाफ प्राथमिकी

    महिला थाना पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। मेडिकल कराने के बाद लड़की के बयान पर पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर महिला थाने की पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    पत्नी को भगा साली से की शादी

    इधर, एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताते चलें कि, आरोपित राजमिस्त्री का काम करता है। शादी के बाद पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। कुछ साल रहने के बाद उसने पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया और साली के साथ दूसरी शादी रचा ली। जिससे तीन पुत्र व एक पुत्री है।

    पहली पत्नी ने की दूसरी शादी

    पहली पत्नी ने भी तरियानी थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरी शादी कर ली। पीड़िता अपनी मां के साथ रहने लगी। उसकी मां मजदूरी करने परदेस चली गई तो वह मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहने लगी। चार माह पूर्व पिता ननिहाल से लड़की को लेकर अपने घर आ गया।

    विवाद के बाद मौसी भी चली गई

    लड़की पिता और मौसी के साथ रहने लगी। तीन सितंबर को पिता का मौसी के साथ विवाद हुआ। मौसी बच्चों को लेकर अन्यत्र चली गई। चार सितंबर की रात पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं लगातार छह दिनों तक उसका यौन शोषण करता रहा।

    किसी तरह पिता के चंगुल से निकली

    वह पिता के चंगुल से भागना चाहती थी लेकिन पिता ने बंधक बनाकर रखा था। बुधवार को मौका पाकर वह भाग निकली और महिला थाने पहुंची। इसके बाद मामला दर्ज हुआ।