बिहार के सासाराम में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद को भी मार ली गोली
पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर का हत्या कर दी। पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुद को भी गोली मार ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात नटवार थाना क्षेत्र के सारांव गांव में हुई।

घटनास्थल पर पूछताछ करते एसडीपीओ कुमार संजय। जागरण।
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज, रोहतास। नटवार थाना क्षेत्र के सारांव गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर का हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार ली। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गोली लगने से 35 वर्षीय पूनम देवी की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उसका पति सुगंध कुमार की हालत नाजुक बनी है।
सुगंध को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है। महिला के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो पुत्र तथा एक पुत्री है। सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय मौके पर पहुंचे तथा पूनम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस वारदात में प्रयुक्त दोनाली बंदूक, एक जिंदा कारतूस तथा तीन 12 बोर का खोखा वहां से बरामद किया है।
एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि 12 साल पहले ही पूनम देवी की शादी सुगंध कुमार से हुई थी। विवाद के बाद से ही पति सुगंध कुमार पत्नी पूनम देवी को उसके मायका संझौली प्रखंड के तेंदुआ जाने नहीं देता था। दो दिन पहले ही पूनम देवी अपने मामा के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थी। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया था। बुधवार की सुबह उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार लिया। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।