Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Saran News: इश्क में चली गई जान, दूसरे गांव में प्रेमिका से मिलने गया था युवक; अगले दिन कुएं में मिला शव

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 05:16 PM (IST)

    बिहार के सारण जिले में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया है। भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार तख्त टोला गांव में एक युवक की प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस शव एक कुआं से शुक्रवार की दोपहर में बरामद की। मृतक मढ़ौरा थाने के बरदहिया रामचक गांव निवासी भरत राउत के पुत्र 20 वर्षीय रंजन राउत बताया गया है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सूत्र, भेल्दी (सारण)। सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार तख्त टोला गांव में गुरुवार को एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अगले दिन कुएं से उसका शव बरामद किया गया। मृतक रंजन राउत मढ़ौरा थाने के बरदहिया रामचक गांव का रहने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, युवक का प्रेम प्रसंग तरवार गांव की एक लड़की से चल रहा था। उसी से मिलने युवक गुरुवार की शाम में तरवार में पहुंचा था। यहां एक कुएं से उसका शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया।

    मृतक के भाई विजय ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे से ही रंजन घर से लापता था। उसकी खोजबीन में स्वजन लगे थे।

    सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

    इस बीच, उन्हें जानकारी मिली कि उसका भाई जिस लड़की से प्रेम कर रहा था, उससे मिलने गया था। इसके बाद विजय अपने स्वजन के साथ अपने भाई के संबंध में और जानकारी हासिल की तो पता चला कि उसकी हत्या कर शव को प्रेमिका के घर के समीप ही कुएं में फेंक दिया गया है।

    इसके बाद स्वजन के साथ मौके पर पहुंच भेल्दी पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना होने पर पुलिस दलबल के साथ कुएं के पास पहुंची।

    वहां, स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान विजय ने अपने भाई के रूप में किया। इसके बाद स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस इस मामले मे प्रेमिका के घर के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें-

    वैशाली के टॉप 15 पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित, पढ़ लें पूरी लिस्ट यहां

    नालंदा में दर्जन भर थानाध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों का तबादला, यातायात से लेकर DIU विभाग तक में फेरबदल