Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में नए प्रत्याशियों पर वोटरों ने जताया विश्वास

    पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में भी वोटरों ने नए प्रत्याशियों पर विश्वास जताया। इसका परिणाम रहा कि इसुआपुर के 13 पंचायतों में से सिर्फ एक पंचायत के मुखिया दुबारा जीत हासिल कर सके हैं जबकि 12 पंचायतों में वोटरों ने नए प्रत्याशी पर विश्वास जताया है।

    By JagranEdited By: Updated: Tue, 26 Oct 2021 10:51 PM (IST)
    Hero Image
    सारण में नए प्रत्याशियों पर वोटरों ने जताया विश्वास

    सारण। पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में भी वोटरों ने नए प्रत्याशियों पर विश्वास जताया। इसका परिणाम रहा कि इसुआपुर के 13 पंचायतों में से सिर्फ एक पंचायत के मुखिया दुबारा जीत हासिल कर सके हैं, जबकि 12 पंचायतों में वोटरों ने नए प्रत्याशी पर विश्वास जताया है। मुखिया के चुनाव में तरैया के भाजपा विधायक जनक सिंह के भतीजा पप्पू सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तरैया के पूर्व विधायक मुद्रिका मुद्रिका प्रसाद यादव की चचेरी बहू चुनाव जीत गई हैं। जिला परिषद के दो सीटों पर भाग एक से छविनाथ सिंह पहली बार चुनाव जीते हैं। वही भाग दो से प्रियंका सिंह लगातार दूसरी बार जिला पार्षद चुनाव जीती हैं। एक बार वे भाग एक से भी जिला पार्षद रह चुकी हैं। इस तरह वे तीसरी बार जिला पार्षद चुनी गई हैं। डटरा पुरसौली के मुखिया संगम बाबा को कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि इसुआपुर प्रखंड का चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया मंगलवार को छपरा इंजीनियरिग कालेज में संपन्न हुई। सबसे पहले रामपुर अटौली पंचायत का परिणाम घोषित हुआ। वहां से धनंजय पांडेय दूसरी बार मुखिया बने। वहीं जिला परिषद भाग दो से प्रियंका लगातार दूसरी बार चुनाव जीत गई। निवर्तमान प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव रामचौरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पद पर दूसरी बार चुनाव जीत गए। चुनाव परिणाम आने के बाद हारे हुए प्रत्याशियों में जहां निराशा थी। वही जीते हुए प्रत्याशी के समर्थक खुशहाली व्यक्त कर रहे थे। कुछ हारे हुए प्रत्याशियों ने मतगणना व्यवस्था को दोषी ठहराया। इनसेट सारण जिला के इसुआपुर प्रखंड का परिणाम

    जिला परिषद

    छविनाथ सिंह भाग 1

    प्रियंका सिंह भाग 2 मुखिया

    रामपुर अटौली - धनंजय पांडेय

    लौवा - संगीता देवी

    इसुआपुर- सहावर खातून

    डटरा पुरसौली - अजय राय

    साहवा- अमरजीत कुमार

    रामचौरा- संजय बैठा

    आतानगर - पूनम देवी

    जैथर - राजीव रंजन सिंह

    छपिया - वीणा देवी

    केरवा - पूनम देवी

    चकहन- प्रतिमा यादव

    निपनिया- राखी देवी

    अगौथर सुंदर - विजय सिंह