Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में एक ब्वायफ्रेंड के लिए भिड़ीं पांच लड़कियां, मेले में लड़ते हुए फाड़े एक-दूसरे के कपड़े

    By Amritesh KumarEdited By: Rahul Kumar
    Updated: Fri, 02 Dec 2022 01:33 PM (IST)

    Girls Fight बिहार के सोनपुर मेले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पांच लड़कियां आपस में लड़ते दिख रही हैं। वायरल वीडियो के बारे में बताया जाता है कि एक प्रेमी के लिए सड़क पर ये लड़कियां मारपीट करने लगीं।

    Hero Image
    बिहार में प्रेमी के लिए लड़कियों की लड़ाई का वीडियो वायरल। साभार-इंटरनेट मीडिया

    जासं, छपरा। बिहार के सोनपुर मेले का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पांच लड़कियों के बीच मारपीट हो रही है। बताया जाता है कि एक ब्वायफ्रेंड के लिए सभी युवतियों मेले में ही मारपीट करने लगीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमी के लिए लड़कियों की लड़ाई का वीडियो वायरल

    हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में ब्वॉयफ्रेंड के लिए पांच लड़कियों का आपस में मारपीट करने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में पांच लड़कियां आपस में मारपीट कर रही हैं, जबकि ब्वॉयफ्रेंड एक दूसरे को बचा रहा है। इस वीडियो के इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर तरह तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। 

    ब्वायफ्रेंड के लिए चले लात-घूंसे

    मेला क्षेत्र में सड़क के बीचोंबीच लडकियां जमकर मारपीट कर रही हैं। चर्चा यह है कि लड़कियों के बीच यह लड़ाई ब्वॉयफ्रेंड को लेकर हुई थी। यह घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। बताया जाता है कि एक लड़का एक लड़की को मेला में घूमा रहा था, तभी अचानक तीन-चार लड़कियां उस लड़की के साथ मारपीट करने लगीं। उनका कहना था कि यह मेरा ब्वॉयफ्रेंड है। सड़क पर लड़कियों ने जमकर एक-दूसरे पर थप्पड़ एवं घूंसा चलाया। मेला में सड़क पर हो रही मारपीट से स्थानीय लोग हतप्रभ थे, लेकिन चूंकि लड़कियों का मामला था इसलिए लोगों ने बीच में हस्तक्षेप नहीं किया।

    युवतियों को समझाता रहा युवक

    युवक भी असमंजस में पड़ गया था। आस-पास के लोग अचानक से मारपीट कर रही लड़कियों को देखकर हैरान रह गये।  हालांकि, लड़कियों के साथ एक युवक भी था। वह लड़कियों को मारपीट से रोकने का प्रयास कर रहा था। बताया जाता है कि इनमें पहले बहस हुई  फिर मारपीट शुरू हो गई। थप्पड़ और घूंसे चलने शुरू हो गये। ये तमाशा देख रहे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। 

    Disclaimer - हमारी शुरुआती खबर एक वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई थी। फैक्टचेक करने पर यह ज्ञात हुआ कि यह वीडियो संबंधित घटना का नहीं है। इस तथ्यात्मक गलती को सुधार दिया गया है और वीडियो हटा लिया गया है। पाठकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और सही सूचना देने की प्रतिबद्धता के तहत इस गलती को सुधारते हुए पूरी खबर को अपडेट कर दिया गया है।