Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saran News: बनियापुर में दो ट्रैक्टरों की टक्कर में चालक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

    By rajeev kumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 05:53 AM (IST)

    थाना क्षेत्र के एनएच 331 पर हंसराजपुर चौक के नजदीक दो ट्रैक्टर की आपसी भिड़ंत में एक चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह की है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क जाम कर दिये।

    Hero Image
    सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत।

    बनियापुर, जागरण संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 331 पर हंसराजपुर चौक के नजदीक दो ट्रैक्टर की आपसी भिड़ंत में एक चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह की है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क जाम कर दिये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझाकर काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवायी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों द्वारा सुबह आठ से दो बजे दिन तक सड़क जाम किया गया। मृत ट्रैक्टर चालक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी गिरी टोला गांव निवासी कामेश्वर गिरी के 26 वर्षीय पुत्र चंदन गिरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बालू लदा एक ट्रैक्टर छपरा की तरफ से बनियापुर की ओर जा रहा था। दूसरा ट्रैक्टर बनियापुर से हंसराजपुर चौक की तरफ जा रहा था। दोनों की गति काफी तेज थी।

    तेज रफ्तार में थे ट्रैक्टर

    इसी क्रम में चौक के नजदीक दोनों ट्रैक्टरों के बीच आपसी भिड़ंत हो गई। उसमें से एक ट्रैक्टर की ट्राली घटना स्थल पर पलट गई। ट्राली से दबकर चालक पुछरी गिरी टोला गांव निवासी कामेश्वर गिरी के 26 वर्षीय पुत्र चंदन गिरी बुरी तरह जख्मी हो गए। जबतक उन्हें लोग अस्पताल ले जाते इसी बीच उन्होंने वहीं पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क जाम कर मुआवज़े की मांग करने लगे। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया

    घटना की जानकारी पर स्थानीय थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में लगे। काफी मशक्कत के बाद करीब छह घंटे बाद दिन के दो बजे सड़क जाम हटाया गया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।