Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saran News: सारण के नयागांव में मक्का लदी पिकअप पलटी, 5 की दर्दनाक मौत; 20 घायल

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 08:13 AM (IST)

    सारण के नयागांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 गंभीर रूप से घायल हो गए। दिघवारा से मक्का लादकर हाजीपुर जा रही एक पिकअप वैन बाजितपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई क्योंकि उसका एक चक्का ब्लास्ट हो गया था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

    Hero Image
    सारण के नयागांव में मक्का लदी पिकअप पलटी

    संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। दिघवारा से मक्का लादकर हाजीपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई।

    हादसा नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन स्थित बाजितपुर के पास हुआ। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक महिला समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में लोग सवार थे और वह मक्का को भूनवाने के लिए हाजीपुर जा रहे थे।

    बाजितपुर के पास अचानक पिकअप का एक चक्का ब्लास्ट कर गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। पलभर में चीख-पुकार मच गई और सड़क पर कोहराम की स्थिति बन गई।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

    सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय समाजसेवी वरुण कुमार सिंह ने मानवीय पहल करते हुए अपने निजी वाहन से कई घायलों को सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की मदद से भी अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल पर मक्का के बोरे और इंसानी चीखें एक साथ बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में राहत और बचाव कार्य में जुटे।

    प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

    यह दुर्घटना तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग जैसे खतरों की एक और चेतावनी है, जिसमें एक छोटी सी चूक ने चार परिवारों की जिंदगी छीन ली और कई को जीवनभर का दर्द दे दिया।

    मृतक की सूची 

    बादल कुमार उम्र 18 पिता सुरेन पासवान 

    ओहिला देवी पति श्री भगवान मांझी 

    लक्ष्मी देवी उम्र 55 पति योगेन्द्र भगत 

    गोलू कुमार उम्र 18 पिता किशोरी राम 

    अरविंद कुमार उम्र 16 पिता अरूण राम 

    इतने लोग पिकअप पर थे सवार

    बताया जा रहा है कि पिकअप पर 35 से 40 लोग सवार थे। बाकी लोग इलाज के लिए भर्ती हैं। जिसमें दस की हालत गंभीर है। मृतकों कि संख्या बढ सकती है। 

    पिकअप पलटने से घायल सुरेन पासवान के पुत्र बादल कुमार, राज कुमार पंडित की 48 वर्षीय पत्नी अंजू देवी, राजू बैठ के 50 वर्षीय पत्नी राधिका देवी, सरवन राम के 23 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, पंचूराम के 15 वर्षीय पुत्री राजलक्ष्मी कुमारी, रामबाबू राम के 7 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। 

    डॉक्टर ने जांच के बाद बादल कुमार को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायल को पीएमसीएच रेफर कर दिया।