राजद का मढ़ौरा में महिला संवाद कार्यक्रम, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर खुलकर बोलीं महिलाएं
मढ़ौरा सारण में राजद द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। पूर्व मंत्री जितेन्द्र कुमार राय और रिंकी राय ने महिलाओं से संवाद किया उनकी समस्याओं को सुना और राजद की प्रतिबद्धता दोहराई। महिलाओं ने शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर बात की।

संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण)। राजद की ओर से बुधवार को विधानसभा स्तरीय महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मांझी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री सह मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र कुमार राय एवं उनकी पत्नी रिंकी राय ने उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा विधवा पेंशन जैसी योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को साझा किया।
विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि राजद महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महिलाओं की बेहतरी के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है, जिनमें ‘माई-बहिन योजना’ जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। राजद की सरकार बनने पर इन्हें प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।
रिंकी राय ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अहम है।
उन्होंने शिक्षा और स्वरोजगार पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को पार्टी स्तर से लेकर सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
मौके पर पप्पु सिंह, विष्णु गुप्ता, अभिषेक राय, दिलीप ठाकुर समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इस महिला संवाद कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपनी बात खुलकर रखने का मंच दिया, जिससे भविष्य की नीतियों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।