Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सारण के दाउदपुर में चाकूबाजी में एक की मौत, 6 घायल; गांव में तनाव का माहौल

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 10:31 PM (IST)

    सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में विजय कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव व्याप्त है।

    Hero Image
    सारण के दाउदपुर में चाकूबाजी में एक की मौत, 6 घायल; गांव में तनाव का माहौल

    संवाद सूत्र, दाउदपुर (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद इतना बढ़ गया कि वह हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से चाकू चलने लगे, जिसमें 45 वर्षीय विजय कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एकमा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक होने पर सभी को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।  घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सृजन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

    पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

    थाना प्रभारी ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। गांव में भय का माहौल है, जबकि पुलिस सतर्कता से स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

    एएसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण:

    इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष भी बंगरा गांव पहुंचे। पुलिस घटना के संबंध में दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों मे भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

    झड़प के हुए जख्मी लोगों की सूची:

    नाम पिता का नाम
    नवीन कुमार सिंह नितेन्द्र सिंह
    अजित सिंह प्रभुनाथ सिंह
    मनिन्दर सिंह स्व. कपिल देव सिंह
    शुभम सिंह स्व. शम्भूनाथ सिंह
    प्रवीण सिंह निपेन्द्र सिंह
    अजय सिंह स्व. महादेव सिंह