विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saran News: सारण में दिल दहलाने वाली वारदात, सफाई कर्मचारी की गला रेतकर नदी में फेंका; इलाके में हड़कंप

Published: Tue, 18 Feb 2025 09:37 AM (IST)

Saran News सारण में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। यहां की मशरक नगर पंचायत में बदमाशों ने बेरहमी ...और पढ़ें

मशरक में घटनास्थल पर पुलिस (जागरण फोटो)
मशरक में घटनास्थल पर पुलिस (जागरण फोटो)

HighLights

  1. घोघारी नदी के किनारे सफाई कर्मी का बरामद हुआ शव
  2. घटना की सूचना पर डीएसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे मौके पर

संवाद सूत्र, मशरक(सारण)। Saran News: सारण के मशरक नगर पंचायत में बदमाशों ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक सफाई कर्मी की चाकू से गला रेतकर बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई है। सफाई कर्मी का शव मंगलवार की सुबह में मशरक के पूरब टोला स्थित घोघारी नदी के किनारे से बरामद किया गया है।

सफाई कर्मचारी की हुई पहचान

मृतक मशरक हाई स्कूल के नजदीक के रहने वाले स्वर्गीय गणेश बासफोर के पुत्र 35 वर्षीय मोहन बासफोर बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलने पर मशरक डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

घटना के संबंध में मृत युवक के घर वालों ने बताया कि वह सोमवार की शाम 4:00 से घर से गायब था। रात में घर नहीं आने पर उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मंगलवार की सुबह में राहगीरों ने और शौच करने जाने वाले ग्रामीणों ने गोगरी नदी के किनारे मोहन बासफोर का शव देखा।

इसके बाद इसकी जानकारी घर वालों तक पहुंची, घर के लोग मौके पर पहुंचकर देखें की मोहन का ही यह शव है।

घटना के बाद मृतक के शोकाकुल स्वजन

पुलिस भी मौके में पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई

इसी बीच पुलिस भी मौके में पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मशरक डीएसपी अमरनाथ के साथ इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी अजय कुमार मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। फारेंसिक की टीम को भी इसकी सूचना दी गई है।

वही डॉग स्क्वायड से भी मदद ली जा रही है। घटना के संबंध में डीएसपी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। इसकी तहकीकात की जा रही है।

सारण के दिघवारा में युवक की क्रूरता से हत्या

वहीं एक अन्य वारदात में दिघवारा रेलवे के बंद पड़े मालगोदाम कैंपस मे सोमवार की रात एक 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ के जवान पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिए हैं।

सारण में घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

मृत युवक दिघवारा थाना क्षेत्र के चकनूर गांव व नगर पंचायत के वार्ड पांच के निवासी मुजतबा मंसुरी का 20 वर्षीय पुत्र जहागीर है। प्राथमिक तौर पर अभी हत्या के कारणों पता नही लग पाया है। रेल पुलिस एवं दिघवारा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें

Rohtas News: बहन की शादी में ना देना पड़े पैसा, भाई ने रची यह खौफनाक साजिश; पूछताछ में खुला राज

Bihar News: राजगीर में बेटे ने मां की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।