यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rohtas News: बहन की शादी में ना देना पड़े पैसा, भाई ने रची यह खौफनाक साजिश; पूछताछ में खुला राज
अगरेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अपहरण के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

HighLights
- बहन ने दर्ज कराया था भाई के अपहरण का मामला
- बहन की शादी में पैसा ना देने को लेकर भाई ने रची झूठे अपहरण की साजिश
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। अगरेर थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व एक युवक का अपहरण हो गया था। युवक के परिजनों ने अगरेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
चार दिन पूर्व युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपहरण से लेकर हत्या की रची गई नाटकीय घटना में जुटी पुलिस टीम ने शनिवार को युवक को जिंदा बरामद कर लिया है।
पैसा निकालने गया युवक हो गया था गायब
सासाराम एसडीपीओ दो कुमार वैभव ने बताया कि अगरेर थाना के तेंदुआ गांव निवासी युवक विशाल कुमार 11 फरवरी को अपने घर से करवंदिया स्थित बैंक से बहन की शादी के लिए पैसा निकालने गया था।
देर शाम तक घर नहीं लौटने पर अगरेर थाना को बहन शिवालती ने 12 फरवरी को यह सूचना दी। बहन ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर भाई के ही मोबाइल से शव जैसा फोटो भी भेजा गया था।
बहन के मोबाइल पर भाई के नंबर से किसी व्यक्ति ने बताया कि उसने गलती से इस युवक की हत्या कर दी है। आप अपने भाई का शव जूनागढ़ पहाड़ (जमशेदपुर) से ले सकती हैं।
पुलिस ने मामले का किया खुलासा
बहन के आवेदन पर एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर सासाराम एसडीपीओ- दो कुमार वैभव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें डीआईयू डेहरी की टीम को भी शामिल किया गया। जांच में युवक के मोबाइल का लोकेशन टाटा नगर का मिला।
अगले दिन 13 फरवरी को युवक का मोबाइल लोकेशन औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का मिलने पर पुलिस को मामला गड़बड़ होने का संदेह हुआ। जांच टीम ने युवक को औरंगाबाद स्टेशन से ही बरामद करने का प्रयास किया, परंतु महाकुंभ मेला को लेकर स्टेशन पर काफी भीड़ होने के कारण पुलिस कामयाब नहीं हुई।
14 फरवरी को युवक का लोकेशन उसके गांव का मिलने के बाद पुलिस ने उसे सकुशल जिंदा बरामद करके पूरे घटना का खुलासा कर दिया। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि मां और बहन के द्वारा शादी के लिए पैसा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
पैसा को लेकर एक दिन पहले 10 फरवरी को घर में झगड़ा भी हुआ था। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने खुद से ही अपहरण और मर्डर का झूठा मैसेज बनाकर बहन के मोबाइल पर भेजा था।
यह भी पढ़ें-
Bihar News: राजगीर में बेटे ने मां की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
संत रविदास की मूर्ति तोड़ने पर मचा बवाल, सड़कों पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण; पुलिस बल तैनात