विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संत रविदास की मूर्ति तोड़ने पर मचा बवाल, सड़कों पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण; पुलिस बल तैनात

Published: Sat, 15 Feb 2025 01:33 PM (IST)

तरार पंचायत के हरी नगर से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शरारती लोगों द्वारा संत ...और पढ़ें

मूर्ति तोड़े जाने के बाद विरोध प्रदर्शन करते लोग
मूर्ति तोड़े जाने के बाद विरोध प्रदर्शन करते लोग

HighLights

  1. तरार के हरी नगर में तोड़ी संत रविदास की मूर्ति
  2. ग्रामीणों ने आरोपितों के विरुद्ध किया प्रदर्शन
  3. समाज विशेष में आक्रोश, पूर्व में हुआ था विवाद
  4. मौके पर पुलिस बल तैनात, वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। थाना क्षेत्र के तरार पंचायत के हरी नगर वार्ड नंबर 12 स्थित संत रविदास की मूर्ति असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार और शनिवार की रात्रि में तोड़ दिया। इससे गांव के एक समाज विशेष में काफी आक्रोश है।

10 नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत

तीन दर्जन ग्रामीणों के हस्ताक्षर से 10 नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।

टूटी हुई संत रविदास की मूर्ति।

ग्रामीण हरी नगर से थाना तक नारेबाजी करते पहुंचे। ग्रामीण पिंटू कुमार, उपेंद्र राम, भविक्षण राम, छोटू कुमार, शिव कुमार, संतन कुमार एवं अन्य ने बताया कि रात में असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति को तोड़ दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि 12 फरवरी को गाली-गलौज की घटना घटी थी।

सरस्वती पूजा के दौरान भी हुआ विवाद

यह भी बताया कि सरस्वती पूजा विसर्जन के समय कुछ लोग महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे, जिसका विरोध किया गया। पुलिस का हस्तक्षेप हुआ। बाद में समझौता भी हुआ। इसके बाद भी लोगों ने मंदिर और मूर्ति तोड़ देने, बर्बाद करने की धमकी दी थी।

अमाजिक तत्वों ने तोड़ी मूर्ति।

ग्रामीणों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्व दबंग हैं। पहले भी मुकदमा झेल चुके हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुअनि ब्रजेश यादव, पीटीसी बबलू कुमार, पीएसआई आदित्य कुमार को मौके पर तैनात किया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है घटना में सख्त कार्रवाई होगी।

विकास कुमार, थाना अध्यक्ष

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ कुमार ऋषि राज, बीडीओ जफर इमाम, अंचल अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल, इलाके में हालात सामान्य हैं। 

इसुआपुर : आपसी विवाद में हुई मारपीट, 10 घायल

थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में दान में मिले पलंग के पैसे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दान में मिले पलंग के पैसे के बंटवारा को लेकर आपस में तू तू मैं मैं होने लगा।

फिर दोनों तरफ से विवाद बढ़ते गया और बात मारपीट तक जा पहुंचा, जिसमें सूरज तिवारी के पुत्र शाहिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, शंकर तिवारी के पुत्र सूरज तिवारी, स्व. दीनानाथ तिवारी का पुत्र शंकर तिवारी, शंकर तिवारी का पुत्र संतोष तिवारी, विजय तिवारी के पुत्र सुजीत तिवारी, रितिक तिवारी घायल हो गए।

सत्येंद्र तिवारी के साथ ही मोहन तिवारी की पत्नी आशा देवी, विजय तिवारी के पुत्र सत्येंद्र तिवारी तथा विजय तिवारी की पत्नी प्रभावती देवी घायल हुए। इन सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर में कराया गया। समाचार प्रेषण तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

ये भी पढ़ें

Bihar News: राजगीर में बेटे ने मां की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vaishali News: राघोपुर में बिजली चोरी करते पकड़े गए 12 उपभोक्ता, लगाया गया जुर्माना; FIR भी दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।