विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: राजगीर में बेटे ने मां की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Sat, 15 Feb 2025 12:50 PM (IST)

राजगीर थाना क्षेत्र के संबलपुर गांव में कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस

HighLights

  1. संबलपुर गांव में बेटे ने की वृद्ध मां की हत्या
  2. पुलिस ने आरोपित बेटे को किया गिरफ्तार
  3. हत्या के पीछे की वजह जानने में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, राजगीर (नालंदा)। राजगीर थाना क्षेत्र के संबलपुर गांव में ने बेटे ने ही अपनी ही वृद्ध मां की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 75 वर्षीय साखो देवी के रूप में हुई है, जो संबलपुर निवासी मोहन उपाध्याय की पत्नी है। पु्लिस ने इस मामले में बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटे ने की मां की हत्या

साखो देवी के छोटे बेटे अजीत कुमार उर्फ बंडा ने ही हंसुआ से अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।

मृतका के पति मोहन उपाध्याय ने राजगीर थाना में प्राथमिकी कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सीतामढ़ी: बेलसंड में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पताही पंचायत के भोरहा गांव के रहने वाले विजय चौधरी के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि विजय चौधरी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वही बाइक सवार दो बदमाशों ने भटौलिया गांव के समीप उन्हें गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। बेलसंड एसडीपीओ ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों के द्वारा मॉर्निंग वॉक के समय इस घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा।

जहानाबाद : युवक की हत्या के बाद लोरिक धाम जंगल में फेंका शव

वाणावर पहाड़ के सुल्तानपुर स्थित लोरिक धाम जंगल के समीप से शनिवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। उसकी हत्या बेरहमी से चाकू मारकर की गई है।

पेट व सिर पर गहरे जख्म के निशान हैं। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को लाकर जंगल के समीप फेंक दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने की घटनास्थल की घेराबंदी।

शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। विसुनगंज थानाध्यक्ष फुलचंद कुमार यादव ,पर्यटन थाना अध्यक्ष राज कुमार राय घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच की। सूचना पर एसडीपीओ राजीव रंजन भी फारेंसिक जांच टीम के साथ पहुंचे।

फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर कई साक्ष्य इक्ट्ठा किए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष फूलचंद कुमार यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को लाकर यहां फेंक देने का मामला प्रतीत होता है।

युवक की हत्या चाकू मार कर की गई है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए चौकीदारों को लगाया गया है। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर फोटो प्रसारित किया गया है।

पुलिस गंभीरता से घटना की जांच कर रही है। युवक कौन था? यहां कैसे पहुंचा? किसने उसकी हत्या की? विवाद की वजह क्या थी? आदि बिंदुओं पर हत्याकांड की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Vaishali News: राघोपुर में बिजली चोरी करते पकड़े गए 12 उपभोक्ता, लगाया गया जुर्माना; FIR भी दर्ज

संत रविदास की मूर्ति तोड़ने पर मचा बवाल, सड़कों पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण; पुलिस बल तैनात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।