HIGHLIGHTS : सारण के बनियापुर, एकमा से राजद, मांझी में माकपा और तरैया भाजपा की जीत
छपरा बनियापुर एकमा मांझी तरैया विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना के नतीजे आ गए । मतगणना शुरू होने से लेकर आखिर तक सबकी धड़कनें तेज रहीं। चुनाव परिणामों के आने के साथ ही जीतने वाले खेमे में खुशी और हारने वाले में मायूसी छाती चली गई।
छपरा, जेएनएन। सारण के बनियापुर, एकमा से राजद को मिली जीत, मांझी में माकपा और तरैया भाजपा के प्रत्याशी जीते। दैनिक जागरण पर आपको बिहार के हर काउंटिंग बूथ् से सीधे और सबसे तेज रिजल्ट दिखे। यहां आप छपरा के छपरा, बनियापुर, एकमा, मांझी, तरैया विधानसभा चुनाव 2020 के सबसे तेज रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
Chapra Chunav 2020 Results Live Updates
डा. सीएन गुप्ता - 75135 - भाजपा
रणधीर सिंह - 67913 - राजद
छपरा से भाजपा प्रत्याशी डा. सीएन गुप्ता 7222 मतों से विजयी हुए हैं। उन्होंने राजद के रणधीर सिंह को पराजित किया है।
Baniapur 2020 Results Live Updates
केदारनाथ सिंह - 64448 - राजद
वीरेंद्र कुमार ओझा - 37229 - वीआइपी
- बनियापुर राजद के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह विजयी हुए हैं उन्होंने वीआइपी के वीरेंद्र कुमार ओझा को 27219 मतों से पराजित किया है। बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए एक मतगणना स्थल बना था।
Ekma Chunav 2020 Results Live Updates
श्रीकांत यादव - 53394 - राजद
सीता देवी - 39711 - जदयू
एकमा में राजद के प्रत्याशी श्रीकांत यादव विजेता बने हैं। उन्होंने जदयू प्रत्याशी सीता देवी को पराजित किया है।एकमा विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए एक मतगणना स्थल बना था। एकमा विधानसभा सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला था।
Manjhi Chunav 2020 Results Live Updates
सत्येंद्र यादव - 58863 - सीपीआइ
राणा प्रताप सिंह - 33709- निर्दलीय
- मांझी में भाकपा के प्रत्याशी सत्येंद्र यादव विजयी हुए हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी राणा प्रताप सिंह को 25254 मतों के अंतर से पराजित किया है।यहां से माकपा के प्रत्याशी सत्येद्र यादव और निर्दलीय प्रत्याशी राणा प्रताप सिंह कांटे का मुकाबला था। मांझी विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए एक मतगणना स्थल बना था।
Taraiya Chunav 2020 Results Live Updates
जनक सिंह - 53275 - भाजपा
सिपाही लाल महतो - 41733 - राजद
- तरैया से भाजपा प्रत्याशी जनक सिंह विजेता बने हैं। उन्होंने राजद के सिपाही लाल महतो को 11542 वोट से पराजित किया है।इन दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।