सारण के लाल और भोजपुर कलेक्टर राजकुमार के मुरीद हुए PM मोदी, राष्ट्रपति ने प्लेटिनम पुरस्कार से किया सम्मानित
Bihar Good News सारण के लाल और भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमारी के काम की वाहवाही हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके मुरीद हो गये हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन भू-संपदा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सारण के लाल और भोजपुर के कलक्टर राजकुमार को भूमि सम्मान के प्लेटिनम पुरस्कार से मंगलवार को नवाजा गया।
जागरण संवाददाता, छपरा: बिहार के सारण के रहने वाले भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमारी के कामों की वाहवाही हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके मुरीद हो गये हैं। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन भू-संपदा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सारण के लाल और भोजपुर के कलक्टर राजकुमार को भूमि सम्मान के प्लेटिनम पुरस्कार से मंगलवार को नवाजा गया।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राजकुमार को जब भूमि सम्मान की चमचमाती ट्राफी और प्रशस्ति पत्र दिया, तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। राष्ट्रपति ने राजकुमार को उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए धन्यवाद देते हुए और बेहतर कार्य करने के लिये भी प्रोत्साहित किया।
इस कार्य के लिए किया गया सम्मानित
भोजपुरी माटी सारण के रिविलगंज बाजार के रंजीत प्रसाद और उमा देवी के बेटे राजकुमार मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। वे भोजपुर जिलाधिकारी के पद का दायित्व निभाते हुए डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में सीएस खतियान का शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन किया है।
सारण-भोजपुर के लोगों को दिया श्रेय
राष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद राजकुमार ने कहा कि यह सम्मान सारण-भोजपुर के लोगों का सम्मान है, जिनके प्यार- स्नेह के बल पर उन्होंने आज इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में जो भी योजनाएं हैं, उसे शत प्रतिशत धरातल पर उतरना और इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।
पैतृक प्रखंड रिविलगंज में खुशी की लहर
राजकुमार को राष्ट्रपति से सम्मानित होने की खबर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई तो उनके पैतृक प्रखंड रिविलगंज सहित जिले में खुशी देखी जा रही है। युवा से लेकर बुजुर्गों ने राजकुमार के कार्यों की सराहना करते हुए प्रसन्नता जताई है। भारत की एक प्रतिष्ठित पत्रिका ने देश के प्रशासनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों के 50 महत्वपूर्ण शख्सियतों में राजकुमार को भी शामिल किया था। साथ ही अपने कवर पेज पर फोटो सहित प्रमुखता से जगह दी थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।