विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण में जमीन का बड़ा खेल: फर्जी कागजात से करा लिया दाखिल-खारिज, पूर्व CO और RO पर केस दर्ज

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:17 PM (IST)

पानापुर अंचल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पुश्तैनी जमीन का दाखिल-खारिज कराने का गंभीर मामला सामने आया है। इस ...और पढ़ें

फर्जी केवाला से पुश्तैनी जमीन की जमाबंदी, पूर्व सीओ सहित राजस्व अधिकारी घेरे में (AI Generated Image)

फर्जी केवाला से पुश्तैनी जमीन की जमाबंदी, पूर्व सीओ सहित राजस्व अधिकारी घेरे में (AI Generated Image)

HighLights

  1. फर्जी केवाला से पुश्तैनी जमीन का दाखिल-खारिज मामला।

  2. पूर्व अंचलाधिकारी समेत राजस्व अधिकारी पर मिलीभगत का आरोप।

  3. आवेदक आशीष वर्मा ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

संवाद सहयोगी, पानापुर (सारण)। पानापुर अंचल में कथित फर्जी दस्तावेज के आधार पर पुश्तैनी जमीन का दाखिल-खारिज कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मटियाड़ी गांव निवासी आशीष कुमार वर्मा ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इसमें तत्कालीन अंचलाधिकारी रणधीर प्रसाद, राजस्व पदाधिकारी (आरओ) राजीव कुमार पांडेय एवं राजस्व कर्मचारी काशीनाथ साह समेत अन्य लोगों पर मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पानापुर अंचल के सेमराहा मौजा स्थित खाता संख्या 80 एवं खेसरा संख्या 912 और 913 की कुल 91.92 डिसमिल पुश्तैनी जमीन का कथित फर्जी केवाला तैयार कर बच्चा राय ने दाखिल-खारिज वाद संख्या 1321/2019-20 के तहत अपने नाम जमाबंदी करा ली।

इसके बाद उक्त जमीन में से 18.595 डिसमिल जमीन चार जून 2025 को हरेंद्र राय के नाम रजिस्ट्री कर दी गई।

आवेदक का आरोप है कि इस पूरे मामले में तत्कालीन अंचलाधिकारी, आरओ और राजस्व कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि निबंधन कार्यालय से कराई गई जांच में कथित केवाला में अनियमितता सामने आई है।

इस संबंध में वर्तमान अंचलाधिकारी अजय कुमार ने 15 अक्टूबर 2026 को पत्रांक 1270 के माध्यम से मामले में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध प्रतीत होने का उल्लेख करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुशंसा की थी। इसके बाद आवेदक ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

आवेदक ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने, विवादित जमीन पर अवैध कब्जा रोकने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में ग्रीनफील्ड फोरलेन के भूमि अधिग्रहण में बड़ा खुलासा, 12 एकड़ सरकारी जमीन की निजी जमाबंदी, मुआवजे पर रोक

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में सरकारी जमीन बेचकर ठगे ₹6.50 लाख, म्यूटेशन के समय खुला फर्जीवाड़े का राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।