Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Land Dispute : भूमि विवाद में जमकर हुई मारपीट, तीन महिला समेत पांच घायल

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 03:53 PM (IST)

    भूमि विवाद में मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत में बताया गया है कि कुछ लोग दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज कर रहे थे विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सूत्र, मशरक(सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम गांव में रविवार दो पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार द्वारा इलाज किया गया। घायलों में मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम गांव निवासी प्रथम पक्ष के रेयाज खान और उनकी पत्नी 21 वर्षीय शबनम खातून तथा दूसरे पक्ष के अली इमाम खान के 28 वर्षीय पुत्र नसीम खातून, 18 वर्षीय पुत्री इशरत खान और नसीम खान की पत्नी 20 वर्षीय रेशमा खातून का इलाज मशरक सीएचसी में चल रहा है।

    घटना का कारण पूर्व से कायम भूमि विवाद बताया जा रहा

    घटना का कारण पूर्व से कायम भूमि विवाद बताया जा रहा है। घायल शबनम खातून ने बताया कि पड़ोसी दरवाजे पर चढ गाली गलौज कर रहा था। जब मना किया गया तो सभी लोग मारपीट करने लगे।

    वहीं, दूसरे पक्ष की घायल रेशमा खातून ने कहा कि भूमि विवाद के मामले को लेकर कहा सुनी हो रही थी। इसी बीच लाठी डंडा से हमला कर मारपीट करने लगे। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    नयागांव पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार

    नयागांव थाना पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक शराबी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नयागांव थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान शोभेपुर गांव के पास से एक पियक्कड़ को शराब के नशे में हो हल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

    पकड़े जाने के दौरान उक्त शराबी के मुंह से शराब का दुर्गन्ध आ रहा था जिसको श्वांस परीक्षण जांचोपरांत शराब पीने की पुष्टि हुई है। पकड़े गए शराबी की पहचान भरत महतो के पुत्र कृष्णा महतो साकिन शोभेपुर थाना नयागांव जिला सारण के रूप में हुई है।

    यह भी पढ़ें-

    Nitish Kumar : 'आपलोग भूलिएगा मत...', नीतीश ने मुसलमानों से कर दी भावुक अपील; एक मिनट में गिना दिए सारे काम

    Tejashwi Yadav: '...करारा जवाब मिलेगा', I.N.D.I.A की रांची रैली से पहले तेजस्वी की हुंकार; बताया BJP का भविष्य