Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में पुलिस पर हमला कांड के पांच आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 11:48 AM (IST)

    सारण के मांझी थाना क्षेत्र के रणपट्टी गांव में बदमाशों ने एक घर में घुसकर 1.20 लाख की लूटपाट की। गृहस्वामी चंद्रिका महतो ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    पुलिस पर हमला कांड के पांच आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

    जागरण संवाददाता, छपरा(सारण)। वांछित अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर अब साफ दिखने लगा है। सारण पुलिस की लगातार दबिश और कुर्की की कार्रवाई के भय से हत्या कांड और पुलिस पर हमला कांड के पांच नामजद आरोपितों ने आत्मसमर्पण कर दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस लगातार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, कुर्की और दबिश अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोनपुर थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हत्या कांड का आरोपित अदालत में किया सरेंडर

    सोनपुर थाना कांड संख्या 572/24, जो हत्या से संबंधित गंभीर मामला है, के एक नामजद आरोपित जितेंद्र कुमार ने पुलिस कार्रवाई के भय से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस कांड को लेकर पुलिस लगातार दबिश बना रही थी और कुर्की की कार्रवाई भी चल रही थी।

    पुलिस पर हमला कांड के चार आरोपित थाने पहुंचे

    सोनपुर थाना कांड संख्या 217/25, जो होली पर्व 2025 के दौरान पुलिस बल पर हुए हमले से जुड़ा है, में शामिल चार नामजद आरोपितों ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी पुलिस की सघन छापेमारी और कुर्की से भयभीत होकर सोनपुर थाना पहुंचे और सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले आरोपितों में जितेंद्र कुमार (सबलपुर बस्ती टोला), छोटू कुमार, मनोज कुमार, सिकंदर कुमार और मोनू कुमार उर्फ अभिमन्यु कुमार यादव (सभी जैतीया गांव, थाना सोनपुर, जिला सारण) शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और अन्य वांछित अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

    आत्मसमर्पण करने वाले आरोपित

    जितेंद्र कुमार, पिता- राम नारायण राय, सबलपुर बस्ती टोला छोटू कुमार, पिता- किसुन देव राय, जैतीया मनोज कुमार, पिता- नरेशी राय, जैतीया सिकंदर कुमार, पिता- साहेब राय, जैतीया मोनू कुमार उर्फ अभिमन्यु कुमार यादव, पिता- भाड़ी राय उर्फ रामसुशील राय, जैतीया

    comedy show banner
    comedy show banner