सारण में उमंग, उल्लास व उत्साह के साथ मना रंगों का त्योहार होली
छपरा। उमंग उल्लास एवं रंगों का त्योहार होली शनिवार को शहर से लेकर गांव तक लोगों ने अबीर -गुलाल उड़ाकर होली पूरे आस्था के साथ मनाई। बुधवार की देर रात को ...और पढ़ें

छपरा। उमंग, उल्लास एवं रंगों का त्योहार होली शनिवार को शहर से लेकर गांव तक लोगों ने अबीर -गुलाल उड़ाकर होली पूरे आस्था के साथ मनाई। बुधवार की देर रात को होलिका दहन के साथ ही लोग होली की मस्ती में डूब गए। महिला व युवतियों ने होलिका का पूजन किया और घर में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे परंपरागत तरीके से होली गीत गाये गए। शनिवार की सुबह होते ही लोगों ने रंग व अबीर के साथ होली खेली। गांव व मुहल्लों में लोग टोली बनाकर एक -दूसरे के घर गए और होली का हुड़दंग किया। गांवों में लोगों ने एक -दूसरे के घर जाकर होली गाया। इस दौरान युवकों ने एक -दूसरे को अबीर व रंग लगाया, पूरे मस्ती में एक -दूसरे को होली की बधाई दी। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण बहुत कम होने से लोग ने जमकर मस्ती की। बच्चों ने जमकर खेली होली, पिचकारी से रंग बरसाया :
रंगों के त्योहार होली में बच्चों ने जमकर मस्ती की। सुबह से ही पिचकारी लेकर एक -दूसरे पर रंग फेंक कर होली की बधाई दी। बच्चों ने घरों की छत व बालकनी पर खड़ा होकर आने-जाने वाले लोगों के ऊपर रंग फेंका। मोहल्लों में बच्चों की टोली एक -दूसरे पर रंग फेंकी। बच्चों के साथ बड़ों ने भी जमकर होली खेली। बच्चे मोदी, छोटा भीम, राक्षस का मुखौटा पहनकर होली खेल रहे थे। वे रंग -बिरंगा बाल भी पहले हुए थे। युवकों ने खेली कुर्ता फाड़ होली :
होली में डीजे के धुन पर युवक जमकर झूमे। युवकों ने रंगों से सराबोर होकर बालीवुड व भोजपुरी गीतों पर जमकर नृत्य किया। युवकों की टोली ने डीजे के साथ शहर में घूमकर रंग खेला। युवकों की टोली मुहल्ले में डीजे लगाकर सामूहिक रूप से होली खेली। युवकों ने रंग-अबीर से होली खेलने के बाद कुर्ता फाड़ होली खेली। डीजे व परंपरागत वाद्य यंत्रों पर लोगों ने फगुआ भी गाया। होली के हुड़दंग व मस्ती में सुबह से लेकर दोपहर तक लोग झूमते रहे। महिलाओं व युवतियों ने भी जमकर खेली होली :
महिला व युवतियों ने भी हर्षोल्लास के साथ होली खेली, युवतियां फिल्मी गीतों पर खूब थिरकी। मुहल्लों में महिलाएं एक -दूसरे के घर जाकर अबीर व रंगों से होली खेली। घरों में भी महिलाएं रंगों से सराबोर थीं। होली को लेकर पुआ-पुड़ी, दही बाड़ा से लेकर गुजिया व अन्य पकवान बनाने के बाद महिलाएं होली की मस्ती की। होली में छाया रहा सेल्फी का क्रेज :
होलिका दहन से लेकर होली में रंग -अबीर खेलते सेल्फी लेने की होड़ बच्चों से लेकर महिला, युवतियां व बुजुर्गों में मची रही। युवक -युवतियां होली में सेल्फी ले रही थी। रंग खेलने एवं पकवान बनाने सहित सभी एंगल से लोग सेल्फी लेकर इसे फेसबुक पर अपलोड कर रहे थे। परिवार एवं दोस्तों के साथ युवक -युवतियों ने जमकर सेल्फी ली। मोबाइल से सेल्फी लेने का क्रेज हर वर्ग के लोगों में दिख रहा था। हर एक -दो मिनट में लोग सेल्फी ले रहे थे। इसे एक -दूसरे पर वाटएसअप पर भेज रहे थे। इंटरनेट मीडिया पर दिखी होली की धमक :
होली में रंग -अबीर एक -दूसरे को लगाने एवं फगुआ गाने के बजाए लोग सोशल साइट पर होली की बधाई देने वाले मैसेज व वीडियो भेजने में ज्यादा व्यस्त थे। इस बार लोगों ने सोशल साइट पर खूब होली खेला। होली के बधाई देने वाला फोटो व एनिमेशन वाला फोटो लोगों ने सोशल साइट पर खूब पोस्ट किया। बड़ों के पैरों पर अबीर रख लिया आशीर्वाद :
होली में रंग -अबीर खेलने के बाद लोगों ने स्नान कर साफ कपड़ा पहन कर एक -दूसरे के घर जाकर अबीर से सूखी होली खेली। बच्चों ने परंपरागत ढंग से बड़ों के पैर पर अबीर रहकर आशीर्वाद लिया। छोटे को आशीर्वाद के रूप में अबीर का तिलक लगाया गया। होली में महिला -पुरुष एक-दूसरे के घरों पर जाकर होली की बधाई दी। मोहल्लों में महिलाएं -युवतियों एवं बच्चों की अलग -अलग टोली एक -दूसरे के घरों पर जा रही थी। आपसी भाईचारा व प्रेम के साथ लोगों ने एक -दूसरे के घरों पर जाकर होली मनाया। इस बीच बड़ों के पैर पर हम उम्र के लोगों को एक -दूसरे को अबीर लगाकर लोग बधाई दे रहे थे। यह सिलसिला देर रात तक चला।
प्रखंडो में भी उल्लास के साथ मनी होली
इंसेट करें :
नीला-पीला, हरा- गुलाबी रंगों की बौछार के बीच उल्लास के साथ मनी होली
संसू, दिघवारा : होली के दिन दिल मिल जाते है..जैसे गीतों पर लोग थिरकते रहे और नीला, पीला, हरा, गुलाबी रंगों की बौछार में प्रखंड के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह युवकों व बच्चे धुरखेली व रंगों की मस्ती में सराबोर नजर आए। बच्चे हो या युवा या फिर बुजूर्ग सभी होली की मस्ती में मस्त नजर आए। बच्चों व युवाओं ने जमकर धमाल किया। युवतियों व महिलाओं ने रंग लगाने लगवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रंग का दौर थमने के बाद शाम को अबीर गुलाल के साथ एक दुसरे के घर आकर लोगों ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामना दी गई। सुबह से लेकर शाम तक होली का उल्लास नजर आया। इसके पूर्व गुरुवार की देर रात चिन्हित स्थलों पर विधि विधान से होलिका का पूजन व दहन किया गया। होलिका दहन के अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस के जवानों की तैनाती रहीं
इंसेट करें :
तरैया में शांतिपूर्ण तरीके से मनी होली
संसू, तरैया (सारण) : तरैया प्रखंड के सभी पंचायतों में धूमधाम से रंगों का पर्व होली मनाया गया। हालांकि किसी गांव में शुक्रवार को तो किसी गांव में शनिवार को रंग खेला गया। दोनों ही दिन रंगों का पर्व काफी धूमधाम से शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। हालांकि ज्यादातर जगहों पर लोगों ने शुक्रवार को होली खेली। जहां छोटे बच्चे सुबह से ही होली को ले विभिन्न प्रकार के रंग घोलकर पिचकारी से एक-दूसरे को रंगों में नहाते दिखे। जहां होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ शनिवार को संपन्न हो गया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह अपने दलबल के साथ सुबह से गश्ती के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील करते दिखे। वही जिला परिषद हरिशंकर सिंह उर्फ हरि सिंह, तरैया प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी व इनके प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु, पोखड़ेरा मुखिया रीता यादव, चैनपुर मुखिया जयश्री देवी, तरैया मुखिया सुशीला कुमारी, डुमरी मुखिया कमल देवी, माधोपुर मुखिया सुशील कुमार सिंह, चंचलिया मुखिया नंदकिशोर साह, पचभिण्डा मुखिया प्रेमा देवी, भागवतपुर मुखिया मुकेश कुमार यादव, पचौड़र मुखिया विनोद कुमार सिंह, सरेया रत्नाकर मुखिया तारकेश्वर सिंह, डेवढ़ी मुखिया प्रियंका सिंह, नारायणपुर मुखिया अमित कुमार सिंह, भटगांई मुखिया ओम प्रकाश कुमार समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। इंसेट करें :
दाउदपुर में शांति पूर्ण मना रंगों का त्योहार संसू दाउदपुर : थाना क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली आपसी प्रेम, भाईचारे व पूर्ण सद्भाव के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सजग था। कुछ जगहों को छोड़ कर अधिकांश गांवों में लाउड- स्पीकर पर बज रहे होली गीतों की धुन पर युवकों को थिड़कते व धूम मचाते देखा गया । दाउदपुर, हर्षपुरा, बनवार, बलेसरा,कोहड़ा बाजार, इनायतपुर, चमरहियां, खडरहियां, जैतपुर, शीतलपुर, बरेजा सहित सभी गांवों में ही लोगों ने परंपरागत होली का आनंद उठाया और ढ़ोल,मजीरा,झाल की धुन पर झूमते हुए ठुमके लगाए और विभिन्न रसों से भरे फाग गीतों जीवंत किया। इंसेट करें :
मकेर में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ रंगों का त्यव्हार होली
संसू, मकेर(सारण) : आपसी भाईचारे व रंगों का त्यव्हार होली पूरे प्रखंड में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे रंगों से होली खेलने लगे वही युवाओं ने दोपहर तक धूल एवं मिट्टी से होली खेलने के बाद स्नान कर एक दूसरे को गुलाल लगा होली की बधाई दी । मकेर सीओ चंद्रशेखर कुमार, बीडीओ प्रमोद कुमार एवं थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा पुलिस के जवानों के साथ प्रखंड में भ्रमणशील रहे । इंसेट करें :
हिन्दु मुस्लिम भाईचारे का प्रतिक बना होली का त्योहार
संसू, दरियापुर : प्रखंड के मस्तिचक गांव मे हिन्दु मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक बना होली का त्योहार । युवा भाजपा नेता अनमोल पाठक के साथ मुस्लिम भाईयों ने भाईचारे के साथ एक साथ एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर होली का त्योहार एक साथ मनाकर एकता का पैगाम दिया ।इस दौरान भाजपा युवा नेता अनमोल पाठक के साथ साथ वार्ड परिषद प्रतिनिधि संजय शुक्ला,मो शहजाद,शिक्षक नेता मौलाना नसीर,हिमांशु शुक्ला,अजय शुक्ला,उमा साह,जय प्रकाश साह,सहीत दर्जनो लोगो ने सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मिलजुलकर होली का त्योहार मनाया गया ।। इंसेट करें :
रंगों का त्योहार होली व शब ए बारात शांति पूर्ण संपन्न
संवाद सूत्र,मशरक(सारण): मशरक नगर पंचायत सहित प्रखंड में रंगों के त्योहार होली शांति पूर्वक संपन्न हो गया। मढौरा एसडीपीओ इन्द्रजीत बैठा, पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। प्रखंड के कुछ गांवो में शुक्रवार को तथा कुछ गांव में शनिवार को होली मनाई गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।